dharma sangrah
✕

भोपाल में बना डिजिटल मीडिया प्रेस क्लब

Updated: सोमवार, 4 दिसंबर 2017 (13:00 IST)
भोपाल। डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों की बैठक में डिजिटल प्रेस क्लब का गठन किया गया। बैठक में क्लब के पदाधिकारियों की नियुक्ति के साथ ही क्लब के भविष्य के कामकाज पर भी गंभीर चर्चा हुई।
 
क्लब की बैठक में शामिल पत्रकारों ने पत्रकारिता और क्लब के गठन से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में सर्वसम्मति से शिव हर्ष सुहालका अध्यक्ष, डॉ. नवीन आनंद जोशी और केके अग्निहोत्री उपाध्यक्ष, विनय द्विवेदी सचिव, कैलाश गुप्ता और आशीर्ष महर्षि सहसचिव तथा अनिलसिंह कोषाध्यक्ष बनाए गए। बैठक में क्लब के भविष्य के कामों को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
 
डिजिटल प्रेस क्लब के नवनियुक्त अध्यक्ष सुहालका ने क्लब के गठन के संबंध में बताया कि डिजिटल मीडिया में काम कर रहे पत्रकारों के मुद्दों तथा डिजिटल मीडिया के समक्ष पैदा हो रही चुनौतियों के लिए क्लब की जरूरत काफी समय से महूसस की जा रही थी। साथ ही पत्रकारिता के इस दौर में मौजूद चुनौतियों से निपटने के लिए क्लब की महत्ता और बढ़ जाती है।
 
उन्होंने कहा कि समाज के हर क्षेत्र में जारी क्षरण से पत्रकारिता भी प्रभावित हो रही है। ऐसे में पत्रकारीय सरोकारों को पत्रकारिता के एजेंडे में बनाए रखना आवश्यक है। सुहालका ने कहा कि डिजिटल प्रेस क्लब का गठन इन्हीं सवालों को लेकर किया गया है।

Show comments

सभी देखें

भारत में लड़कियों के लिए कब सुरक्षित होंगे शैक्षणिक परिसर?

तेल कंपनियों का मुनाफा फिर बंपर, देशों की हालत खस्ता

30 अरब डॉलर की टैरिफ कटौती पर सहमत हुए चीन और अमेरिका

चीन ने क्यों बढ़ाई टेक कंपनियों और टैलेंट की यात्रा पर सख्ती

क्या मुख्य चुनाव आयुक्त का फैसला अंतिम होता है?

सभी देखें

LIVE: चक्रवाती तूफान मुरासु की आंध्र प्रदेश में दस्तक, भारी बारिश से तबाही, कई पेड़ उखड़े

अमेरिका में वोटिंग से पहले ईरान पर हमले, IRGC ने गिराए 3 ड्रोन; कार्लसन के परमाणु हमले के दावे ने बढ़ाई टेंशन

Top News 3 November: आंध्र प्रदेश से टकराया चक्रवात मुरासु, दिल्ली में AQI 400 पार; देश-दुनिया की 5 बड़ी खबरें

अगला लेख