Hanuman Chalisa

बालेन्दु दाधीच को आत्माराम पुरस्कार

नई दिल्ली। प्रभासाक्षी.कॉम के समूह संपादक और सुपरिचित तकनीकविद् बालेन्दु शर्मा दाधीच को विज्ञान और टेक्नॉलॉजी के जरिए हिंदी भाषा के प्रति योगदान के लिए सन 2013 का आत्माराम पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई है।
 
केंद्रीय हिंदी संस्थान की ओर से दिया जाने वाला यह पुरस्कार राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले समारोह में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी की उपस्थिति में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के हाथों प्रदान किया जाएगा। इस पुरस्कार के अंतर्गत एक लाख रुपए की राशि और मानपत्र प्रदान किया जाता है।
 
केंद्र सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधीन आने वाले केंद्रीय हिंदी संस्थान के उपाध्यक्ष डॉ. कमल किशोर गोयनका ने 23 अप्रैल को एक प्रेस कांफ्रेंस में यह घोषणा की। संस्थान की हिंदी सेवी सम्मान योजना में सात पुरस्कार श्रेणियों के तहत विभिन्न क्षेत्रों में हिंदी के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले 14 विद्वानों को प्रतिवर्ष सम्मानित किया जाता है।
 
जिन अन्य हिंदी विद्वानों, साहित्यकारों और विशेषज्ञों को हिंदी सेवी सम्मान प्रदान किया जा रहा है उनमें साहित्य अकादमी के अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद तिवारी, प्रख्यात लेखक डॉ. नरेंद्र कोहली, महेश दर्पण, बलदेव वंशी, राजीव कटारा और सुषम बेदी शामिल हैं। 
 
हिंदी सॉफ्टवेयरों तथा वेब सेवाओं के विकास, हिंदी में न्यू मीडिया (वेब पत्रकारिता) को प्रोत्साहित करने, तकनीकी विषयों पर विषद् हिंदी लेखन के लिए जाने-पहचाने जाने वाले दाधीच पहले भी अनेक पुरस्कारों और सम्मानों से अलंकृत किए जा चुके हैं। 
Show comments

सभी देखें

क्या मस्क बनेंगे दुनिया के पहले खरबपति?

भारत में अब भी कैसे जारी है हर दिन 16 महिलाओं की दहेज हत्या?

नार्वे में पत्रकारिता या पब्लिसिटी स्टंट?

बंगाल में राजनीतिक हिंसा रोकना भाजपा सरकार की सबसे बड़ी चुनौती

ईरान युद्ध: कितनी असरदार है भारत की बहु-पक्षीय रणनीति?

सभी देखें

कैलाश विजयवर्गीय के NEET छात्रों को कीड़ा बताने वाले बयान पर विधानसभा में जमकर हंगामा, रात 11 बजे तक दिया धरना, भुट्टा पार्टी के अरमानों पर फिरा पानी

PM आवास पर कांग्रेस का धरना, हाईवोल्टेज हंगामा, राहुल, प्रियंका और अखिलेश समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से छूटे

PM आवास के बाहर प्रदर्शन के बाद एक्शन, प्रियंका भी हिरासत में, सोनिया गांधी थाने पहुंचीं