sundarkand
✕

क्या आपका बच्चा भी हो रहा है चिड़चिड़ेपन का शिकार तो बच्चे के शरीर में हो सकती है ये कमी

Written By WD Feature Desk
Updated: बुधवार, 13 नवंबर 2024 (17:20 IST)
vitamin b12 deficiency in child symptoms

Vitamin B12 Deficiency in Children: विटामिन B12 'बी' विटामिन की श्रेणी के अंतर्गत आता है। यह एक जरूरी विटामिन है जो विटामिन B12 ब्लड सेल्स और न्यूरोलॉजिकल हेल्थ को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह भ्रूण के तंत्रिका तंत्र और मस्तिष्क के विकास के लिए भी महत्वपूर्ण है।

आजकल बहुत से बच्चों में भी विटामिन बी12 की कमी देखी जा रही है। विटामिन B12 की कमी से बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में बाधा आ सकती है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि बच्चों मैं विटामिन B12 की कमी के कारण क्या है और विटामिन B12 की कमी के लक्षण क्या है।ALSO READ: छोटे बच्चों के कपड़ों को साफ करते हुए कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां

बच्चों में विटामिन B12 की कमी के कारण
आहार में विटामिन B12 युक्त खाद्य पदार्थों शामिल ना होने के कारण अक्सर विटामिन B12 की कमी देखने को मिलती है। इसके अलावा जब विटामिन बी12 का अवशोषण नहीं होता है तो उस स्थिति में भी विटामिन बी12 की कमी हो सकती है। कई बार छोटी आंत के कुछ हिस्सों में नुकसान के चलते विटामिन B12 की कमी हो सकती है।

बच्चों में विटामिन B12 की कमी के लक्षण
विटामिन B12 के शुरुआती लक्षणों में थकान, कमजोरी, मुंह के आसपास लालिमा, भूख न लगना, धीरे-धीरे वजन का कम होना, कभी-कभी दस्त होना, कब्ज की समस्या होना शामिल है। विटामिन B12 की कमी के कारण बच्चों में चिड़चिड़ापन, हाथों और पैरों में सुन्नता, झनझनाहट आदि देखने को मिल सकता है।
इस प्रकार के लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए क्योंकि यह बच्चों में कई अन्य गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं। इसके अलावा बच्चों को उनकी डाइट में अधिक से अधिक विटामिन B12 युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए।
ALSO READ: Parenting Tips : बच्चे में अच्छी आदतों को बढ़ावा देने के लिए अपनाएं ये तरीके
 
विटामिन B12 के फूड
विटामिन B12 की कमी दूर करने के लिए बच्चों को उनकी डाइट में विटामिन B12 युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए। कुछ खाद्य पदार्थ जैसे दूध और दूध से बने उत्पाद, हरी सब्जियां, अंडे, मछलियां, पालक और डार्क चॉकलेट को डाइट में खाने के लिए देना चाहिए। इससे उनमें कभी विटामिन B12 की कमी नहीं होगी।
अगर बच्चों में विटामिन B12 की कमी हो गई है तो आप एक्सपर्ट की सलाह से उन्हें सप्लीमेंट दे सकते हैं। इससे विटामिन B12 की डिफिशिएंसी खत्म हो जाएगी। इसके अलावा यदि अन्य किसी कारणों से विटामिन B12 की कमी हो रही है तो उसका भी उपचार हो सकेगा।



अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

कब है सरदार पटेल जयंती? क्यों कहा जाता है उन्‍हें लौह पुरुष? जानें उनसे जुड़ी अनसुनी बातें

मीराबाई जयंती 2026: क्या कृष्ण भक्ति में लीन मीरा सचमुच मूर्ति में समा गई थीं? जानिए उनकी जिंदगी के 5 अनोखे रहस्य!

मूर्खता भी बन सकती है कृत्रिम बुद्धिमत्ता, AI पर क्यों आमने-सामने हैं अमेरिका और चीन

कब मनाया जाएगा आचार्य विद्यासागर का जन्‍मोत्‍सव, जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बातें...

कौन थे महर्षि वाल्मीकि? कब मनाई जाएगी उनकी जयंती? जानिए उनके बारे में रोचक बातें

अगला लेख