biodatamaker

वामिका, अकाय जैसे आप भी रखें बच्चों का ये यूनिक नाम

मां दुर्गा और भगवान शिव के ये नाम है बहुत खास

Written By WD Feature Desk
Updated: बुधवार, 21 फ़रवरी 2024 (23:54 IST)
Unique Names For Baby




  • अकाय का अर्थ निराकार होता है और यह भगवान शिव का नाम है।
  • वामिका भगवान शिव और पार्वती के संयुक्त स्वरूप को दर्शाता है।
  • विधार्थ शब्द का अर्थ है ज्ञान और विशेषताओं से भरा हुआ।
Unique Names For Baby : हर व्यक्ति का नाम उसकी पहचान बन जाता है, इसलिए नाम चुनते समय बहुत सावधानी बरतनी चाहिए। सनातन धर्म में बच्चों का आध्यात्मिक नाम रखना बहुत ही शुभ माना जाता है, और आजकल यह चलन और भी बढ़ गया है। आम लोग से लेकर जानी-मानी व्यक्तियों ने अपने बच्चों के लिए धार्मिक नामों का चयन करना शुरू कर दिया है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बच्चों के नाम इसका एक अच्छा उदाहरण है। ALSO READ: श्रीकृष्ण के ये सुंदर नाम हैं आपके बाल गोपाल के नामकरण के लिए बहुत ही कल्याणकारी
 
15 फरवरी 2024 को क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के घर में एक छोटे से मेहमान की आगमन हुआ है। उन्होंने अपने बेटे के लिए भी एक अनोखा और आध्यात्मिक नाम अकाय चुना है, जैसे कि उनकी बेटी वामिका के लिए किया था। इन दोनों नामों का अर्थ बहुत विशेष है। हम इन नामों के अर्थ और अन्य ऐसे ही यूनिक आध्यात्मिक नामों को जानते हैं।
अकाय का अर्थ | Akay Meaning
अकाय शब्द का शाब्दिक अर्थ है जो किसी काया, यानी शरीर के अभाव न हो, अर्थात जो 'निराकार' हो। इस अर्थ में यह शब्द भगवान शिव को दर्शाता है, क्योंकि सनातन मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव को भी निराकार माना गया है। अकाय का अर्थ तुर्की भाषा में भी विशेष होता है। तुर्की भाषा में अकाय का अर्थ होता है - चमकता हुआ चांद या फिर पूर्णिमा का चंद्रमा।
 
भगवान शिव का यह नाम भी है खास | Shiva Name For Boy
विधार्थ शब्द का अर्थ है लीजेंडरी या ज्ञान और विशेषताओं से भरा हुआ। भगवान शिव समस्त ब्रह्मांड के ज्ञानी हैं। उसी तरह, ज्ञानी और विशेष शक्तियों के मालिक को विधार्थ कहा जाता है। इस नाम को बेबी बॉय के लिए चुना जा सकता है।
 
वामिका का अर्थ | Vamika Meaning
विराट और अनुष्का की बेटी का नाम वामिका है, जो एक आध्यात्मिक महत्व वाला नाम है। वामिका देवी दुर्गा के रूप में जानी जाती है। इस नाम का अर्थ भगवान शिव और पार्वती के संयुक्त स्वरूप को भी दर्शाता है।
 
मां दुर्गा का यह नाम है यूनिक | Durga Name For Baby Girl
देवी दुर्गा को आद्या के रूप में भी माना जाता है, जिसका अर्थ होता है 'प्रथम या आदिम।'
ALSO READ: आ अक्षर से प्रारम्भ होते इन सुंदर नामों से चुनें अपनी बेबी गर्ल के लिए नाम
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस: जानिए इतिहास और इसका महत्व

अगला लेख