Hanuman Chalisa

बच्चों के पेट के कीड़ों से जुड़े इन मिथकों पर क्या आप भी करते हैं भरोसा? जानें इनकी सच्चाई

बच्चों के पालन से जुड़ी ये बातें जानकर आप रख सकती हैं अपनी बेबी का अच्छे से खयाल

Written By WD Feature Desk
Updated: सोमवार, 27 मई 2024 (17:16 IST)
stomach worms in kids

Myths and Facts About Stomach Worms: पेट में कीड़े होने की समस्या छोटे बच्चों में अक्सर देखने को मिलती है। वक्त रहते पेट के कीड़ों के लक्षणों पर ध्यान देना जरूरी होता है। वरना पेट के कीड़ों की समस्या इंफेक्शन और कई बीमारियों की वजह बन सकता है।

छोटे बच्चे जब गंदे हाथ मुंह में डालते हैं या गंदे हाथों से कुछ खा लेते हैं, तो गंदगी पेट में चली जाती है। इसकी वजह से पेट में बैक्टीरिया हो जाते हैं और पेट में कीड़ों की समस्या होती है। पेट में कीड़े होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करके दवा लेनी चाहिए।

आज भी छोटे बच्चों के पेट के कीड़ों को लेकर कई सारी भ्रम की बातें फैली हुई हैं। लोग इन मिथकों पर बिना कुछ सोचे समझें भरोसा कर लेते हैं और देसी नुस्खे ट्राई करने लगते हैं। पेट के कीड़ों की समस्या में देसी नुस्खों का इस्तेमाल करने से स्थिति बिगड़ सकती है। इसलिए आज हम आपको इस लेख में पेट के कीड़ों से जुड़े मिथक और उनकी सच्चाई बताने जा रहे हैं।ALSO READ: शिशु की नाजुक स्किन को लेकर पीढ़ियों से सुनी जा रही ये बातें मिथक हैं या सच्चाई

मिथकः पेट में कीड़े होने से सोते वक्त दांत किटकिटाता है बच्चा।
सच्चाई : छोटे बच्चों को दांत किटकिटाना एक आम प्रक्रिया है। बच्चों का दांत किटकिटाना एक बिहेवियरल रिएक्शन है। अगर कोई बच्चा 8 महीने से 2 साल है और सोते समय दांतों को किटकिटाता है, तो यह दांत निकलने की वजह से भी हो सकता है। दांत निकलते समय बच्चों के मसूड़ों में खुजली होती है, जिसकी वजह से भी वह दांतों को किटकिटाते हैं।

मिथकः पेट में कीड़े होने से स्किन पर ड्राई चकते पड़ने लगते हैं।
सच्चाईः बच्चों के स्किन पर पड़ने वाले ड्राई पैचेज और स्किन ड्राईनेस को पेट में कीड़े होने का लक्षण मना जाता है। लेकिन डॉक्टर का कहना है कि अगर छोटे बच्चे के चेहरे पर ड्राई पैचेज पड़ते हैं, तो इसके पीछे शरीर में पानी की कमी है। कई बार पेरेंट्स बच्चों की स्किन पर हार्श साबुन का इस्तेमाल करते हैं। इसकी वजह से भी स्किन पर ड्राई पैचेज हो जाते हैं। अगर बच्चे की उम्र 1 से 3 साल के बीच है और उसकी स्किन पर ड्राई पैचेज हो रहे हैं, तो सही साबुन और मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें। आपके बच्चे की स्किन के लिए कौन सा मॉइस्चराइजर सही है इस विषय पर आप ज्यादा जानकारी के लिए डॉक्टर से बात करें।

मिथकः पेट में कीड़े होने पर बच्चा मुंह से लार निकालता है।
सच्चाईः 5 महीने से 1 साल तक के बच्चे के मुंह से लार निकलना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। छोटे बच्चे के मुंह में लार बनना उनके पाचन के लिए अच्छा होता है। डॉक्टर के अनुसार, पेट में कीड़े होने और बच्चे के मुंह से लार निकालने के बीच कोई कनेक्शन नहीं है। 

अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

ब्रिक्स से दूरी बांग्लादेश को पड़ेगी भारी, तारिक रहमान के सम्मेलन में शामिल होने पर संशय

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

अगला लेख