ramcharitmanas

कहीं आप भी तो अपने बच्चे को प्लास्टिक के टिफिन देकर नहीं कर रही हैं उसकी सेहत से खिलवाड़

जानिए बच्चों के लिए प्लास्टिक के टिफिन देना क्यों है खतरनाक

Written By WD Feature Desk
Updated: गुरुवार, 14 नवंबर 2024 (08:25 IST)
disadvantages of Plastic
Food in Plastic Tiffin : अपने बच्चों के टिफिन में हेल्दी और टेस्टी खाना रखने के लिए मदर्स बहुत मेहनत करती हैं। लेकिन कई बार कुछ छोटी-छोटी गलतियां अनजाने में बच्चों के लिए मुसीबत बन जाती हैं। कई बार मदर्स अपने बच्चों को प्लास्टिक के टिफिन में खाना पैक कर देती हैं। ये टिफिन देखने में बहुत सुन्दर और फेंसी लगते हैं लेकिन आपको पता होना चाहिए कि क्या ये आपके बच्चों की सेहत के लिए सही हैं । आज इस आलेख में हम आपको बता रहे हैं क्या प्लास्टिक के टिफिन में खाना देना सही है।
 
प्लास्टिक के टिफिन में खाना पैक करना क्यों है खतरनाक?
क्या आप जानते हैं प्लास्टिक के टिफिन में बच्चों को खाना पैक कर देना उनकी सेहत के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे कई प्लास्टिक के टिफिन बॉक्स होते हैं, जिनमें गर्म खाना पैक करने से उसमें मौजूद हानिकारक रसायन बच्चों की सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है और इससे बच्चा लंबे समय तक स्वास्थ्य समस्याओं से घिरा रहता है।
 
माइक्रोप्लास्टिक का खतरा
कई बार प्लास्टिक टूट कर छोटे-छोटे कणों में बदल जाते हैं, जिन्हें माइक्रोप्लास्टिक भी कहा जाता है। यह खाने में मिलकर बच्चों के शरीर में प्रवेश कर जाते हैं, इससे बच्चे का इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है और बच्चा बीमारियों का सामना करने लगता है।
ALSO READ: क्या शिशु को रोजाना नहलाना सही है? जानें रोज नहाने से शिशु की हेल्थ पर क्या पड़ता है असर
 
बैक्टीरिया से बच्चों को होगा नुकसान
प्लास्टिक के टिफिन में बैक्टीरिया आसानी से बन जाते हैं। ऐसे में भी बच्चा बीमार होने लगता है। कई बार लंबे समय तक प्लास्टिक के टिफिन का इस्तेमाल करने से उसकी सफाई ठीक से नहीं हो पाती है और उसमें जमे बैक्टीरिया बच्चों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
 
स्टील के बर्तनों का करें इस्तेमाल
यही नहीं प्लास्टिक के बर्तन को घिसकर धोने से उसकी परत निकल जाती है और वह परत बच्चों के खाने पर चिपक कर शरीर में चली जाती है, जिससे बच्चे जल्द बीमार होने लगते हैं। अगर आप इन सब चीजों से बचना चाहते हैं, तो अपने बच्चों के लिए स्टील के बर्तन का इस्तेमाल करें।
 
बच्चों को दें स्टील की बोतल
इसके अलावा अगर आप बच्चे को प्लास्टिक की बोतल में पानी देती हैं तो इसे तुरंत बंद कर दे और अपने बच्चों को स्टील की बोतल दें।
 
कांच के टिफिन का करें इस्तेमाल
आप बच्चों को स्टील के साथ कांच के टिफिन में भी खाना दे सकते हैं। कांच का टिफिन भी सेहत के लिए सुरक्षित रहता है। इन सभी चीजों को ध्यान में रखकर आप बच्चों की सेहत को खराब होने से बचा सकते हैं।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

अगला लेख