dharma sangrah
✕

प्रेग्नेंसी के दौरान क्यों होती है अचार खाने की क्रेविंग

गर्भावस्था के समय अचार खाने के फायदे और नुकसान

Written By WD Feature Desk
Updated: बुधवार, 15 मई 2024 (14:52 IST)
क्यों होती है अचार खाने की इच्छा:
गर्भावस्था के दौरान यदि महिलाओं को आयरन की कमी है तो उन्हें  अचार खाने का मन अधिक कर सकता है, क्योंकि अचार में आयरन की मात्रा अधिक होती है। गर्भावस्था में अचार खाने की इच्छा मनोवैज्ञानिक कारणों से भी हो सकती है। कुछ महिलाओं को अचार खाने से तनाव या चिंता कम करने में मदद मिलती है। वैसे अचार खाने के फायदे औरे नुकसान दोनों हैं।

गर्भावस्था के दौरान अचार खाने के नुकसान
कहते हैं कि अति किसि भी चीज की बुरी होती है। ऐसे में ज्यादा अचार खाना भी गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक हो सकता है। आमतौर पर अचार में नमक (सोडियम) की मात्रा बहुत अधिक होती है, ऐसे में सोडियम के अधिक सेवन से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। गर्भावस्था में हृदय सिर्फ मां ही नहीं गर्भस्थ शिशु के लिए भी रक्त पंप करता है, ऐसे में हाई ब्लड प्रेशर खतरनाक हो सकता है। कई बार अचार में मौजूद मसाले और नमक पाचन से संबंधित समस्याओं जैसे कि एसिडिटी और गैस का कारण बन सकते हैं। बाजार के अचार में डले प्रिजर्वेटिव भी मां और बच्चे दोनों के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। ऐसे में बाजार की जगह घर में बना अचार खाएं। इनमें नमक और मसाले भी सीमित होते हैं। अचार के साथ हमेशा सब्जियों और साबुत अनाज का सेवन करें।

 
सीमित मात्रा में खाएं
अगर गर्भवती महिलाएं सीमित मात्रा में अचार का सेवन करें तो इसके कई फायदे भी हो सकते हैं। अचार में मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन में मदद कर सकते हैं। प्रोबायोटिक्स अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जो आंत में रहते हैं और पाचन क्रिया व मेटाबॉलिज्म को सुधारते हैं। अचार में मौजूद विटामिन सी और अन्य एंटीऑक्सीडेंट इम्यूनिटी को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद आयरन एनीमिया को रोकने का काम करता है। वहीं विटामिन सी और अन्य एंटीऑक्सीडेंट हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मददगार होते हैं।

अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
 

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

शारदीय नवरात्रि व्रत 2026: रोज-रोज साबूदाने की खिचड़ी खाने के 6 नुकसान

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

अगला लेख