suvichar

ब्रेस्ट फीडिंग के समय क्या आपके दूध के साथ भी निकलता है खून?

Updated: गुरुवार, 24 मई 2018 (13:19 IST)
सभी जानते हैं कि बच्चे के लिए मां का दूध किसी वरदान से कम नहीं होता है। इसमें वे सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो कि एक नवजात शिशु के विकास के लिए आवश्यक होते हैं, लेकिन कई बार मां को ब्रेस्ट फीडिंग करवाते समय दूध के साथ खून भी निकलने लगता है, जिसे देखकर अक्सर मांएं चिंतित हो जाती हैं। उन्हें यह समझ नहीं आता कि ऐसा क्यों हो रहा है? ऐसे में बच्चे को दूध पिलाना जारी रखें या नहीं? सामान्य रूप से जो महिलाएं पहली बार मां बनी हैं, उनमें यह समस्या ज्यादा होता है।
 
आमतौर पर ब्रेस्ट मिल्क में मौजूद रक्त के कणों पर ध्यान नहीं जाता है, क्योंकि यह काफी कम मात्रा में होते हैं। जब बच्चा अपने मुंह से दूध बाहर निकालता है, तब ही यह पता चल पाता है। ये देखकर माताओं का डरना स्वाभाविक भी है, लेकिन हर बार इससे घबराने की जरूरत नहीं है, चिंता की बात केवल तब है, जब समस्या लंबे समय तक बनी रहे। खून आने के कई कारण हैं। यदि इसके कारण आपको कोई असुविधा हो तो अपने डॉक्टर से सलाह लें।
 
आइए, जानते हैं किन वजहों से ब्रेस्ट फीडिंग के दौरान दूध से खून निकल सकता है :  
 
1. माहिलाओं को लगातार ब्रेस्ट फीडिंग करवाते हुए निप्‍पल्‍स में दर्द होने लगता है। कई बार निप्पल में दरारें आ जाती हैं और घाव हो जाते हैं। ऐसे में जब आप बच्चे को दूध पिलाती हैं, तब इसमें से खून भी आने लगता है।


 


2. यह सम्स्या केवल कुछ दिनों तक ही रहती है और पहले बच्चे के जन्म के समय अक्सर होती है।
 
3. कई महिलाओं के दूध की कोशिकाओं की लाइनिंग में छोटा सा ट्यूमर हो जाता है। इसके कारण भी स्‍तनपान के दौरान दूध में खून मिल सकता है। ऐसी स्थिति में डॉक्‍टर से जरूर मिलें।

 


 
4. कई बार दोनों ब्रेस्ट में गांठें बन जाने की स्थिति में भी ऐसा हो सकता है। अच्छा होगा कि आप डॉक्टर से परामर्श लें।
 
5. अगर आपको लगातार ब्रेस्‍ट मिल्‍क में खून निकलने की समस्‍या बनी हुई है तो यह ब्रेस्‍ट कैंसर का संकेत भी हो सकता है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस: जानिए इतिहास और इसका महत्व

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर निबंध: जानें भारत की आजादी का इतिहास और महत्व

अगला लेख