biodatamaker
✕

मणिपुर में मोदी बोले, हम बंद करेंगे नाकाबंदी...

Updated: शनिवार, 25 फ़रवरी 2017 (14:37 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में मणिपुर में एक रैली को संबोधित किया। मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले 15 सालों में मणिपुर के लिए कुछ नहीं किया। भाजपा को सेवा करने का एक मौका दीजिए।
 
कांग्रेस पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा कि यहां पर कांग्रेस 15 साल से शासन कर रही है, लेकिन उसने राज्य के विकास के लिए कुछ भी नहीं किया। कांग्रेस ने मणिपुर को बर्बाद कर दिया है।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो 15 साल में नहीं किया, हम 15 महीने में कर देंगे। राज्य में चल रही नाकेबंदी पर पीएम ने कहा कि मणिपुर में बीजेपी की सरकार आते ही हम कोई भी नाकेबंदी नहीं रहने देंगे और दिखा देंगे कि सरकार कैसे चलती है।
 
मोदी ने कहा कि जहां भी कांग्रेस रही, वहां विकास नहीं सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ। एक जनजाति से दूसरी को लड़ा देना, यही कारोबार चलाया जा रहा है।
 
उन्होंने कहा कि अटलजी ने नॉर्थ ईस्ट के लिए अलग मंत्रालय बनाया था, अलग बजट दिया था, लेकिन बाद की सरकार ने इसकी परवाह ही नहीं की। अगर सरकार दो कदम चले तो यहां के लोग 4 कदम चलने को तैयार रहते हैं।
Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख