Hanuman Chalisa

मणिपुर विधानसभा चुनाव :सभी 60 सीटों के लिए कांग्रेस उम्मीदवार की घोषित

Updated: शुक्रवार, 3 फ़रवरी 2017 (19:40 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए सभी साठ सीटों पर शुक्रवार को अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी, जिनमें मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह को थाउबल निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया गया है।
कांग्रेस महासचिव मधुसूदन मिस्त्री ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा कि पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने इन उम्मीदवारों के नामों की मंजूरी दे दी है।  मणिपुर में चुनाव दो चरणों में चार और आठ मार्च को होने हैं और मतगणना 11 मार्च को होगी।
 
गत वर्ष अप्रैल में मंत्रिमंडल में शामिल किए गए के. बिरेन सिंह, टी मंगा वाइफेई और डी. कोरुंगथंग को उनकी मौजूदा सीटों- क्रमश: लमलाई, हेगलेप (सुरक्षित) और तेनउपल (सुरक्षित) से ही चुनाव मैदान में उतारा गया है। उपमुख्यमंत्री गइखंगम नुन्गबा (सुरक्षित) सीट से चुनाव लड़ेंगे।
 
उम्मीदवारों  की सूची इस प्रकार है:
थोकचोम लोकेश्वर सिंह (खुंद्राकपम), नावरोइबम रतन मितेई (हेंगांग), डॉ. गइरंगबम बिजोय सिंह (खुरई), मोहम्मद आमीन शाह (खेत्रीगांव), थोकचोम अजीतसिंह (थोंगजू), करम थमरजीतसिंह (केइराव), थोउनावजम श्यामकुमार (आंद्रो), क्षेत्रिमयुम बिरेन सिंह (लमलाई), खुमुकचम जोयकिसन सिंह (थंगमेइबंद), राजकुमार इमो सिंह (सागोलबंद)।

Show comments

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, बोले- मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरू नहीं बन जाएगा

विदेश में पढ़ाई के खर्चे पर अभिजीत दीपके ने बताया सच, कहा अब लोन चुकाना है

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार का ठीकरा किसके सिर फूटेगा?

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

सभी देखें

'कुत्ता या बिल्ली भी जीत जाएगा', क्या इसी ओवरकॉन्फिडेंस ने डुबो दी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सीट?

दतिया उपचुनाव में हार पर बोले कैलाश विजयवर्गीय, हार तो हार है, हल्के में नहीं ले सकते, लेकिन...

दतिया में हार के बाद बड़े एक्शन की तैयारी में भाजपा, जिला अध्यक्ष सहित पूरी कार्यकारिणी पर गिर सकती है गाज

मालिक को बचाने के लिए खतरनाक कोबरा से भिड़ गया टॉमी, जान देकर निभाई वफादारी, देखें VIDEO

JDU विधायक अनंत सिंह ने बताया बांकीपुर में भाजपा की हार का असली कारण

अगला लेख