ramcharitmanas

सिर्फ मांगलिक दोष से पीड़ित ही नहीं, ये लोग भी जाते हैं अमलनेर

Updated: शुक्रवार, 7 जुलाई 2023 (16:48 IST)
Mangal Grah Mandir Amalner
Mangal dosh ke upay in amalner: महाराष्ट्र के अमलनेर में श्री मंगल देवता के स्थान को प्राचीन और जागृत स्थान माना जाता है। यहां पर प्रति मंगलवार को हजारों भक्त मांगलिक दोष निवारण के लिए मंगल पूजा और दर्शन करने आते हैं, लेकिन आप मांगलिक नहीं है तो क्या फिर भी आप मंगल ग्रह मंदिर जाकर पूजा कर सकते हैं? क्या सभी को मंगल की पूजा करना चाहिए?
 
- कहते हैं कि मंगल का काम है मंगल करना। यदि आप राजनीति, पुलिस या सेना में हैं। भूमि, बालू, खेती, प्रॉपर्टी और सिविल इंजीनियरिंग का कार्य करते हैं तो भी आपको मंगल देव की शरण में जाना चाहिए, क्योंकि यह भूमि, युद्ध और शासन-प्रशासन से जुड़े कार्यों के देवता हैं। मंगल देव को देवताओं का सेनापति माना जाता है और इनकी माता भूमाता है।
manglik dosha nivaran pooja
- यदि आप या आपके कोई परिजन किसी रोग से पीड़ित हैं तो भी आपको मंगल ग्रह मंदिर जाकर मंगल देव की पूजा करना चाहिए क्योंकि मंगल देव को रोग हरण का देवता माना जाता है।
 
- यदि आप कर्ज से मुक्ति होना चाहते हैं तो भी आपको मंगल देव की पूजा या अभिषेक करना चाहिए क्योंकि मंगलदेव कर्ज से मुक्ति देने वाले देवता हैं। पद्मपुराण के अनुसार, मंगल देवता की पूजा से कर्ज से मुक्ति मिलती है।
 
- इसी के साथ ही यदि आप संतान की इच्छा रखते हैं तो भी आपको यहां पर जाना चाहिए। मंगल देव संतान सुख देने वाले देवता भी हैं। यहां पर हजारों लोग इस संबंध में अपनी मन्नत मांगने आते हैं और अपनी क्षमता अनुसार पूजा और अभिषेक कराते हैं।
 
उल्लेखनीय है कि मंगल ग्रह मंदिर में पंचामृत अभिषेक, स्वतंत्र अभिषेक, नित्य प्रभात श्री मंगल अभिषेक, हवनात्मक शांति, भोमयाग आदि पूजा एवं अभिषेक किए जाते हैं। उक्त पूजा और अभिषेक से मांगलिक दोष हमेशा के लिए दूर हो जाता है।

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

पूर्ण सूर्य ग्रहण 2026: कब लगेगा, सूतक काल कितने घंटे रहेगा? जानें समय, कहां दिखेगा और राशियों पर असर

श्रावण मास की शिवरात्रि पर करें ये 5 अचूक उपाय, दूर होंगे ग्रह-दोष और जीवन की परेशानियां

उज्जैन महाकाल की दूसरी सवारी, इस बार बाबा नगर भ्रमण पर निकलेंगे इस अद्भुत रूप में

10 August Birthday: आपको 10 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (10 अगस्‍त, 2026)

अगला लेख