biodatamaker
✕

Amalner : मंगल देव ग्रह मंदिर को त्रिसूत्री व्यवस्था के लिए मिले 4 आईएसओ सर्टिफिकेट

Updated: शनिवार, 28 जनवरी 2023 (12:53 IST)
Shri Mangal Dev Graha Mandir Amalner: महाराष्ट्र के जलगांव के पास अमलनेर में श्री मंगल ग्रह देवता का एक प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर है जहां पर मंगलवार को लाखों भक्तों की भीड़ उमड़ती है। यहां पर इसी दिन भव्य पालकी यात्रा निकाली जाती है। भक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें यहां आने पर सुरक्षा, शांति एवं प्रसन्नता का अनुभव हो इसलिए यहां पर त्रिसूत्री व्यवस्था का पालन किया जाता है, जिसके चलते मंदिर संस्थान को 4 ISO सर्टिफिकेट मिले हैं।
 
यहां त्रिसूत्री व्यवस्था है- विनम्रता, स्वच्छता और पारदर्शिता। यहां कार्य कर रहे कर्मचारी और सेवक सभी भक्तों से विनम्रता पूर्वक बात करते हैं और उन्हें अच्छे से गाइड भी करते हैं। स्वच्छता की बात करें तो यहां चारों ओर हमें साफ-सफाई नजर आती है। कहीं भी कचरा आपको दिखाई नहीं देगा। मंदिर का गर्भगृह हो, मंदिर परिसर हो या यहां स्थित बच्चों का गार्डन सभी जगहों पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है। स्वच्छता ही नहीं यहां पर पानी की व्यवस्था भी बहुत ही सुंदर और उपयुक्त है। इस संबंध में मंदिर के विश्‍वस्त दंगलदास आधार सोनोने ने हमें यहां की व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
उल्लेखनीय है कि मंगल देव के इस प्राचीन मंदिर में सभी तरह के मांगलिक दोष की शांति होती है। यहां पर मंगल दोष निवारण के लिए अभिषेक और पूजा होती है। हजारों की संख्या में लोग यहां पर मंगलवार के दिन अभिषेक और पूजा करने के लिए आते हैं। यदि आप भी मांगलिक दोष से पीड़ित हैं तो यहां जाने से पहले रजिस्ट्रेशन जरूर करा लें। आपको कैसी लगी हमारी यह जानकारी, हमें जरूर बताएं और अधिक जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल पर विजिट करना न भूलें। इसके लिए डिस्क्रिप्शन में दी गई लिंक पर क्लिक करें।

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Weekly Horoscope: 05 अक्‍टूबर से 11 अक्‍टूबर 2026 का राशिफल, हर राशि के लिए क्या लेकर आ रहा नया सप्ताह?

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 04 अक्‍टूबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

कब मनाई जाती है गुरु नानक देव की पुण्यतिथि? जानें उनके प्रेरणादायी प्रसंग और अनमोल विचार

16 shradh paksha 2026: श्राद्ध पक्ष में एकादशी के श्राद्ध का महत्व, जानिए कैसे और किसका करते हैं श्राद्ध

कब है इंदिरा एकादशी? जानें इसका महत्व, पूजन विधि और पौराणिक कथा

अगला लेख