Hanuman Chalisa

मकर संक्रांति के शुभ 5 उपाय, पूरा वर्ष रहेगा अच्छा

Written By WD Feature Desk
Updated: शनिवार, 13 जनवरी 2024 (12:22 IST)
Makar sankranti 2024: इस बार शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि में व्यातिपात योग, शतभिषा नक्षत्र और 15 जनवरी 2024 सोमवार के संयोग में सूर्य प्रात: 02 बजकर 54 मिनट पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश को मकर संक्रांति कहते हैं। मकर संक्रांति पर करें 5 शुभ उपाय।
 
1. सूर्य को अर्घ्य दें :  इस दिन सूर्य उत्तरायण होता है। इस दिन से दिन धीरे-धीरे बड़ा होने लगता है और रातें छोटी। इस दिन सूर्य को अर्घ्य देने और उनकी पूजा करने का महत्व है। इससे सभी तरह के कष्ट दूर हो जाते हैं और धन समृद्धि बढ़ती है। संक्रांति के दिन सूर्य को तांबे के लोटे के जल भर कर उसमें कुंकुम, अक्षत, तिल तथा लाल रंग का फूल डालकर जल अर्पित करें। जल अर्पित करते समय ‘ऊँ घृणि सूर्याय नम:” मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से आपकी मनोकामना पूरी होगी।
 
2. शनि पूजा करें : माना जाता है कि इस दिन सूर्य अपने पुत्र शनिदेव से नाराजगी त्यागकर उनके घर गए थे इसलिए इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने से पुण्य हजार गुना हो जाता है। शनि की उपासना करने से शनिदोष दूर होता है और धन संबंधि समस्या का समाधान होता है।
 
3. पितृ तर्पण करें : इस दिन पितरो की शांति के लिए जल युक्त अपर्ण करें। पितरों को जल देते समय उसमें तिल का प्रयोग करें इससे घर-परिवार को आरोग्य, सुख एवं समृद्धि की प्राप्ति होती है। 
 
4. विष्णु लक्ष्मी पूजा करें : इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा और आराधना करने का बहुत महत्व है। इससे माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।  इस दिन विशेष तौर पर गायों को हरा चारा खिलाया जाता है। कहते हैं इससे चंद्र और शुक्र दोष दूर होता है और धन संबंधि समस्या का समाधान होकर बरकत बनी रहती है।
Makar Sankranti
5. तिल गुड़ के उपाय : 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

06 August Birthday: आपको 6 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (6 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 06 अगस्‍त 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

सावन का दूसरा सोमवार 2026: कब है, क्या रहेगा शिव पूजा का शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजन विधि?

ओणम 2026: केरल में शुरू हुई तैयारियां, जानिए कब है यह पर्व और क्या है इसका धार्मिक महत्व

अगला लेख