ramcharitmanas
✕

संक्रांति पर सूर्य अर्घ्य से मिलते हैं हेल्थ बेनिफिट्स, तिल, नमक, चावल और शकर सहित 10 चीजें करें दान

Updated: गुरुवार, 29 दिसंबर 2022 (10:45 IST)
Makar Sankranti 2023: सूर्य के मकर में प्रवेश को मकर संक्रांति कहते हैं। 14 जनवरी को सूर्य रात्रि 8 बजकर 56 मिनट पर प्रवेश करेगा। इस मान से 15 जनवरी को मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाएगा। मकर संक्रांति को ही लोहड़ी, माघी, भोगी पण्डिगाई, पोंगल, पेड्डा पाण्डुगा, उत्तरायण, माघ बिहु, मट्टू पोंगल, कनुमा पाण्डुगा, कानुम पोंगल, मुक्कानुमा नाम से अलग अलग राज्यों में मनाया जाता है। यह संपूर्ण देश और धर्म का त्योहार है।
 
सूर्य को अर्घ्‍य देना | Surya ko arghya dena ke fayde : मकर संक्रांति को सूर्य को अर्घ्‍य देने से कई तरह के लाभ मिलते हैं। एक तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें लाल चंदन, रोली, लाल कनेर के पुष्प, अक्षत और गुड़ डालकर अर्घ्य देने से सूर्यदेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है तथा कार्य करने के प्रति आत्मविश्वास जागृत होता है। सूर्य पिता का कारक है और जिस तरह पिता के होने से व्यक्ति में आत्मविश्वास होता है उसी तरह सूर्य की शीतल रश्मियां जल के साथ जब ह्रदयस्थल पर पड़ती है तो दिल मजबूत होता है और आत्मविश्वास बढ़ता है। यह हर तरह की सेहत प्रदान करता है।
 
मकर संक्रांति का दान | Makar sankranti ka daan:
 
1. तिल : इस दिन तिल का दान करना शुभ होता है। यह शनि का उपाय है।
 
2. गुड़ : इस दिन गुड़ का दान करना शुभ होता है। यह सूर्य का उपाय है। इस दिन रेवड़ी का भी दान करने से सूर्य के साथ मंगल का उपाय होता है।
3. खिचड़ी : इस दिन खिचड़ी का दान करना शुभ होता है।
 
4. कंबल : इस दिन कंबल का दान करना शुभ होता है। यह राहु और शनि का उपाय है।
 
5. नमक : इस दिन नमक का नया पैकेट लेकर उसका दान करें। यह शुक्र का उपाय है।
 
6. चावल : चावल का दान करने से चंद्र के साथ ही शुक्र का फल भी मिलता है। माता और पत्नि की सेहत अच्छी बनी रहती है।
 
7. शक्कर : चीटियों को शक्कर खिलाने से या शक्कर का दान करने से शनि और शुक्र से संबंधित दोष समाप्त होते हैं।
 
8. चारा : इस दिन गाय को हरा चारा खिला शुभ होता है। यह बुध और शुक्र का उपाय है। 
 
9. घी : इस दिन घी का दान करने से करियर में सफलता मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। यह शुक्र का उपाय है। 
 
10. सीधा : इस दिन किसी पुजारी को गुड़, आटा, घी, नमक, शक्कर आदि सामान दान करना शुभ होता है।

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल- 17 अक्‍टूबर, 2026

17 October Birthday: आपको 17 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 अक्‍टूबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

शारदीय नवरात्रि 2026: कन्या पूजा और कन्या भोज की संपूर्ण विधि, नियम एवं महत्व

Sharadi Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि में देवी विसर्जन का रहस्य, जानें 5 खास बातें

अगला लेख