sundarkand

मकर संक्रांति पर्व के 3 बड़े सवाल और 3 सटीक जवाब

Updated: बुधवार, 13 जनवरी 2021 (10:43 IST)
मकर संक्रांति, सूर्य पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस दिन सूर्य धनु से मकर राशि में प्रवेश करता है इसलिए इस दिन को 'मकर संक्रांति' कहते हैं। इस दिन सूर्य उत्तर दिशा की ओर बढ़ने लगता है जिससे दिन की लंबाई बढ़नी और रात की लंबाई छोटी होनी शुरू हो जाती है। भारत में इस दिन से वसंत ऋतु की शुरुआत हो जाती है।
मकर संक्रांति पर्व के 3 बड़े सवाल और 3 सटीक जवाब 
 
*  इस दिन तिल और गुड़ खाने का खास महत्व क्यों है? 
 
सर्दी के मौसम में टैम्परेचर बहुत कम होता है और शरीर में रोग और बीमारी जल्दी लगते हैं। गुड़ और तिल में गर्मी पैदा करने वाले तत्व होते हैं जिसे खाने से शरीर में गर्मी पैदा होती है और ये शरीर को लाभदायक पोषक भी देते हैं। 
* इस दिन पतंग क्यों उड़ाते हैं?
 
यह समय सर्दी का होता है और इस मौसम में सुबह का सूर्य प्रकाश शरीर के लिए स्वास्थ्यवर्धक होता है तथा ये त्वचा व हड्डियों के लिए अत्यंत लाभदायक होता है। इसीलिए इस दिन पतंग उड़ाई जाती है जिससे कि सूर्य किरणों का लाभ शरीर को मिले। और यह भी माना जाता है कि इस दिन सूर्य अपने पुत्र शनिदेव से नाराजगी त्यागकर उनके घर गए थे इसलिए इस दिन को सुख और समृद्धि का दिन भी माना जाता है। भगवन श्रीराम ने भी इस दिन पतंग उड़ाई थी। 
* मकर संक्रांति के और क्या-क्या नाम हैं?
 
दक्षिण भारत में इस त्योहार को पोंगल के रूप में मनाया जाता है। उत्तर भारत में इसे लोहड़ी कहा जाता है। मध्यभारत में इसे संक्रांति कहा जाता है। मकर संक्रांति को उत्तरायण, माघी, खिचड़ी आदि नाम से भी जाना जाता है।
ALSO READ: मकर संक्रांति पर क्या बांटें, महिलाओं की इस उलझन पर ज्योतिष के अनुसार एक नजर

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

02 September Birthday: आपको 02 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (02 सितंबर, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 02 सितंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

10 सितंबर से यूरेनस की उल्टी चाल: 4 राशियों के लिए 8 फरवरी 2027 तक खुलेंगे तरक्की और धन के रास्ते

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की 12 अनूठी परंपराएं जो इस पर्व को बनाती हैं खास

अगला लेख