sawan somwar

मकर संक्रांति की शुभकामनाएं, खुशी और आरोग्य का त्योहार कैसे मनाएं

Updated: गुरुवार, 13 जनवरी 2022 (17:39 IST)
सभी को मकर संक्रांति पर्व (Makar sankranti 2022) की अनंत शुभकामनाएं। मकर संक्रांति सूर्यदेव के पूजन, खुशियां बांटने और आरोग्य पाने का त्योहार है। सूर्यदेव को ज्ञान, आध्यात्म और प्रकाश का प्रतीक माना गया है।

हिन्दू धर्म के अनुसार सूर्य का मकर राशि में प्रवेश करना मकर संक्रांति कहलाता है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य उत्तरायन हो जाते हैं। इस दिन व्रत और विशेष कर तिल के दान का काफी महत्व माना गया है। 
 
इस वर्ष भी में मकर संक्राति का त्योहार शुक्रवार, 14 जनवरी 2022 को मनाया जा रहा है। इस दिन सूर्यदेव अपनी राशि परिवर्तन कर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। 
 
जानिए कैसे मनाएं खुशी का त्योहार- (Happy Makar sankranti 2022) 
 
- पौराणिक मान्यता के अनुसार मकर संक्रांति के दिन तीर्थ स्थान या पवित्र नदियों में स्नान करने का सबसे अधिक महत्व है।

 
- मकर संक्रांति के दिन प्रातःकाल जल्दी उठकर उबटन आदि लगाकर गंगा जल से मिश्रित जल से स्नान करें।
 
- यदि गंगा जल उपलब्ध न हो तो दूध या दही मिलाकर स्नान करें।
 
- स्नानादि और नित्य कर्म से निवृत्त होकर अपने आराध्य देवता की आराधना करें।
 
- इस दिन सूर्यदेव का पूजन करना ना भूलें। उन्हें अर्घ्य अवश्‍य चढ़ाएं।
 
- सूर्यदेव के साथ-साथ उनके पुत्र शनिदेव की आराधना और पूजन करें।

 
- इस दिन तिल-गुड़ का सेवन करें। तिल का 6 प्रकार से उपयोग करें। 
 
- तिल-गुड़ का दान अवश्य करें। 
 
- साथ ही वस्त्र, दक्षिणा, रुपए-पैसे का दान अवश्य करें।
 
- इस दिन पतंग अवश्य उड़ाएं, जितनी आपकी पतंग उंचाई पर जाएगी, उतना आप जीवन में सफल होते जाएंगे। 
 
- अभी कोरोना समय चल रहा है, फिर भी अपनी सोच को पॉजिटिव बनाए रखें। 
 
- अपने परिवारवालों को संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं दें और तिल-गुड़, गजक रेवड़ी आदि का आदान-प्रदान करके खुशियां बांटें और शुभकामनाएं लें।

 
- इस खुशीभरे दिन को जी भर कर जिएं, नकारात्मक सोच से दूरी बनाए रखें और मकर संक्रांति का पर्व खुशियों से मनाएं। 

rk.
ALSO READ: मकर संक्रांति पर गंगा स्नान न कर पाएं तो घर पर ऐसे करें सरल विधान

ALSO READ: उत्तरायण पर्व मकर संक्रांति : क्या है शुभ योग और क्या होगा देश पर असर

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 अगस्‍त 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

सूर्य का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश: 31 अगस्त से 12 राशियों की चमकेगी किस्मत, देखें अपना राशिफल

जन्माष्टमी 2026: क्या आप जानते हैं कान्हा को कितने प्रकार के भोग लगते हैं? 5वें भोग के बिना अधूरी है पूजा

इस बार जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण का यह कौनसा जन्मोत्सव रहेगा?

सूर्य बदल रहे हैं अपना नक्षत्र: 31 अगस्त से इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें क्या है वजह

अगला लेख