Hanuman Chalisa
✕

हिन्दी को लेकर उद्धव ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर भाषायी आपातकाल का आरोप

Updated: गुरुवार, 26 जून 2025 (14:47 IST)
Uddhav Thackeray accuses the government about Hindi: शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने गुरुवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) भाषा के आधार पर लोगों के बीच विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रही है और महाराष्ट्र में 'भाषायी आपातकाल' लगा रही है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने यहां बातचीत में कहा कि उनकी पार्टी हिन्दी के विरोध में नहीं है, लेकिन मुख्य रूप से मराठी भाषी राज्य में हिन्दी भाषा को थोपे जाने के खिलाफ जरूर है।ALSO READ: एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना ने उद्धव का उड़ाया मजाक, 'मुझे मार दो' टिप्पणी पर बनाया कार्टून
 
हम किसी भाषा का विरोध या उससे नफरत नहीं करते : मराठी और अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों को हिन्दी पढ़ाने के मुद्दे पर जारी विवाद के बीच उन्होंने कहा कि हम किसी भाषा का विरोध या उससे नफरत नहीं करते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम किसी भी भाषा को थोपने की अनुमति देंगे।ALSO READ: नारायण राणे की उद्धव ठाकरे को चेतावनी, ...तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम

उन्होंने अपनी पूर्व सहयोगी पार्टी पर निशाना साधते हुए दावा किया कि भाजपा भाषा के आधार पर लोगों के बीच विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रही है। ठाकरे ने आरोप लगाया कि भाजपा का गुप्त एजेंडा हिन्दी को थोपने का है। पूर्व मुख्यमंत्री ने यह दावा भी किया कि सत्तारूढ़ पार्टी भाषायी आपातकाल लगा रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : त्योहारों पर सस्ता हुआ सोना, तीसरे दिन गिरावट, जानिए क्या हैं 10 ग्राम के भाव

नवरात्रि में Hyundai की कार खरीदने का मौका! Creta से Venue तक पर मिल सकते हैं ऑफर, बुकिंग से पहले जान लें ये बातें

Railway Bonus 2026 : रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस, 11.40 लाख कर्मचारियों को फायदा

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में फैसला, साहिल और मुस्कान को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

Kawasaki Z300: सस्ती कीमत में दमदार बाइक का इंतजार खत्म? फीचर्स ऐसे कि मच जाएगा तहलका!

सभी देखें

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

तिरंगे की शान बढ़ाई, Asian Games के मेडलिस्ट को PM मोदी का संदेश (Video)

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

अमेरिका में हिंदू मंदिर में नरसंहार की बड़ी साजिश नाकाम, विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता, जानिए क्या है पूरा मामला

अगला लेख