ramcharitmanas

संजय राउत का बड़ा बयान, 5 जुलाई को मराठी विजय दिवस, साथ आएंगे उद्धव और राज

Updated: मंगलवार, 1 जुलाई 2025 (16:34 IST)
Maharashtra news in hindi : महाराष्ट्र सरकार के स्कूलों में त्रि-भाषा नीति संबंधी आदेश वापस लेने के बाद शिवसेना सांसद संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि वे 5 जुलाई को मराठी विजय दिवस ​​के रूप में मनाने के लिए एक रैली आयोजित करेंगे। इसमें उद्धव और राज दोनों भाई शामिल होंगे। ALSO READ: Hindi row : महाराष्ट्र में भाषा विवाद को लेकर बैकफुट पर फडणवीस सरकार, हिन्दी अनिवार्यता को लेकर CM का बड़ा ऐलान
 
उन्होंने भाजपा नीत महायुति सरकार से राज्य के लोगों को गुमराह करना बंद करने को कहा। उन्होंने यह बात मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के उस दावे के संदर्भ में कही, जिसमें उन्होंने कहा था कि उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए पहली कक्षा से 12वीं कक्षा तक त्रि-भाषा नीति लागू करने के लिए डॉ. रघुनाथ माशेलकर समिति की सिफारिशों को स्वीकार कर लिया था और नीति कार्यान्वयन पर एक समिति गठित की थी।
 
राउत ने सरकार से ठाकरे नीत पूर्ववर्ती महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार के तहत कथित रूप से जारी किए गए ऐसे किसी भी सरकारी प्रस्ताव को पेश करने और उसे सार्वजनिक रूप से जलाने का आग्रह किया।
 
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सांसद ने मराठी भाषी छात्रों पर हिंदी जबरन थोपने के लिए भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें सरकारी आदेश लाने दीजिए और अगर ऐसा कोई आदेश है तो उसे जलाने दीजिए। उन्होंने कहा कि हमने भाजपा सरकार के उस प्रस्ताव का विरोध किया है जिसमें अप्रत्यक्ष रूप से पहली कक्षा से हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में लागू करने की बात कही गई है। अब वे सत्ता में हैं, हम नहीं। अगर वे ऐसा कोई सरकारी आदेश पेश करते हैं तो हम उन्हें (उसे जलाने के लिए) जगह देंगे।
 
राज्यसभा सदस्य ने यह भी कहा कि मुंबई में पांच जुलाई की रैली को मराठी भाषी आबादी की ताकत और गौरव को दर्शाने के लिए मराठी विजय दिवस ​​के रूप में मनाया जाएगा। रैली में हिंदी थोपे जाने के खिलाफ मराठी लोगों की ताकत का प्रदर्शन किया जाएगा। हमने दिल्ली को दिखा दिया है कि ‘टाइगर अभी जिंदा है।’
 
उन्होंने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे दोनों इस रैली में भाग लेंगे। ठाकरे भाइयों के एक साथ आने को लेकर कोई संदेह नहीं होना चाहिए। हमने अन्य राजनीतिक दलों और लोगों को भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।
 
शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की विरासत का हवाला देते हुए राउत ने कहा कि बालासाहेब ने हमें पाप पर प्रहार करना सिखाया, पापी पर नहीं। यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति के खिलाफ नहीं बल्कि महाराष्ट्र विरोधी नीतियों के खिलाफ है। हर बार जब वे मराठी लोगों को दबाने की कोशिश करते हैं, तो हम और भी अधिक ताकत के साथ जवाब देते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और देवेंद्र फडणवीस को यह पता होना चाहिए कि महाराष्ट्र चुप नहीं बैठेगा।
 
इस बीच, कांग्रेस के राज्य में स्वतंत्र रूप से आगामी नगर निगम चुनाव लड़ने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर राउत ने कहा कि वह एक राष्ट्रीय दल है और उसके पास स्वतंत्र रूप से स्थानीय चुनाव लड़ने का पूरा अधिकार है।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख