dharma sangrah
✕

महाराष्ट्र में ट्रक से 10 हजार किलो चांदी जब्त

Updated: गुरुवार, 21 नवंबर 2024 (08:24 IST)
Maharashtra news in hindi : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को हुए मतदान के दिन धुले जिले में पुलिस ने एक ट्रक से 10,080 किलोग्राम चांदी जब्त की। मतदान के बीच पुलिस द्वारा जब्त चांदी की कीमत 94.68 करोड़ रुपए है। 
 
नासिक के विशेष पुलिस महानिरीक्षक दत्तात्रेय कराले ने बताया कि थलनेर थाना क्षेत्र में नियमित जांच के दौरान सुबह करीब छह बजे नागपुर की ओर जा रहे एक ट्रक से यह जब्ती की गई। पुलिस ने निर्वाचन व्यय पर्यवेक्षकों और आयकर विभाग को सूचित कर दिया है।
 
दत्रात्रेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि चांदी किसी बैंक की है। उन्होंने कहा कि सत्यापन के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। ALSO READ: Exit Poll 2024 : महाराष्ट्र में आएंगे चौंकाने वाले नतीजे, क्या हैं एग्जिट पोल्स के अनुमान
 
उल्लेखनीय है कि महाराष्‍ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 20 नवंबर को मतदान हुआ था। यहां 23 नवंबर को मतगणना के बाद चुनाव परिणामों की घोषणा की जाएगी। 
edited by : Nrapendra Gupta 
photo : file photo 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Tiger Shroff Firing Case में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

Uttarakhand : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का कार्यक्रम बीच में रुकवाया, मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार

BSNL यूजर्स ध्यान दें! ऐसे चेक करें रिचार्ज की वैलिडिटी और बचा हुआ डेटा, ये हैं 4 आसान तरीके

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

UP चुनाव 2027 : सर्वे में BJP को बढ़त का दावा, योगी सरकार से 77% संतुष्ट, CM पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

सभी देखें

उत्‍तराखंड के CM धामी ने दी दशहरे की शुभकामनाएं, देहरादून में धूमधाम से होगा रावण का दहन

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

लखनऊ में बनेगी AI सिटी, योगी सरकार ने तेज की तैयारी, वृन्दावन IT सिटी में विकसित होगा टेक्नोलॉजी हब

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

नवरात्रि पर्व के अवसर पर अहमदाबाद में मैथिली ठाकुर ने जमाया रंग, CM भूपेंद्र पटेल ने दी गायिका को दी शुभकामनाएं

अगला लेख