sundarkand
✕

सैफ अली खान मामले में नीतेश राणे के बिगड़े बोल, कचरा हटा देना चाहिए

महाराष्‍ट्र सरकार में मंत्री नीतेश राणे ने सैफ अली खान पर हमले पर सवाल उठाते हुए एक विवादित बयान दिया है।

Updated: गुरुवार, 23 जनवरी 2025 (12:04 IST)
Saif Ali Khan news in hindi : महाराष्‍ट्र सरकार में मंत्री नीतेश राणे ने सैफ अली खान पर हमले पर सवाल उठाते हुए एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुंबई में बांग्लादेशी क्या कर रहे हैं। वे सैफ अली खान के घर में घुस गए। पहले वे सड़कों के चौराहे पर खड़े रहते थे, अब वे घरों में घुसने लगे हैं। शायद वे सैफ को ले जाने आए थे। यह अच्छा है, कचरा हटा देना चाहिए।
 
भाजपा नेता ने मामले की सच्चाई को छिपाए जाने का आरोप लगाया और विपक्ष पर कुछ लोगों के लिए ही आवाज उठाने का आरोप लगाया। इससे पहले शिवसेना नेता संजय निरुपम ने गंभीर हमले के बाद इतनी जल्दी सैफ की रिकवरी पर हैरानी जताई थी। ALSO READ: सैफ अली खान की रिकवरी से संजय निरुपम हैरान, पूछा सवाल
 
राणे ने मामले की सत्यतता पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब सैफ अस्पताल से बाहर आए, तो मैंने तो देखा, उस पर संदेह हुआ। मुझे शक हुआ कि उन्हें चाकू मारा गया था या वह एक्टिंग कर रहे थे। वह चलते-चलते हंस-मुस्कुरा रहे थे। वे नाच रहे थे। 
 
उन्होंने कहा कि जब भी शाहरुख खान या सैफ अली खान जैसे किसी खान को चोट लगती है, तो हर कोई इसके बारे में बात करना शुरू कर देता है। जब सुशांत सिंह राजपूत जैसे हिंदू अभिनेता को प्रताड़ित किया जाता है, तो कोई भी कुछ कहने के लिए आगे नहीं आता है। 
 
गौरतलब है कि 16 जनवरी को एक शख्स ने मुंबई के बांद्रा स्थित घर में घुसकर सैफ अली खान पर चाकू से हमला किया था। इस हमले में बुरी तरह घायल हुए सैफ अली खान को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां सर्जरी के बाद उनके शरीर से 2.5 मीमी चाकू का टुकड़ा निकाला गया। अभिनेता ने इलाज के बाद 21 जनवरी को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। सैफ पर हमले के आरोप में पुलिस ने मोहम्मद शरीफुल शहजाद को  गिरफ्तार कर किया। पुलिस का दावा है कि आरोपी बांग्लादेशी नागरिक है और वह अवैध रूप से भारत में दाखिल हुआ था।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख