dharma sangrah

संकट में अजित पवार की NCP, क्या इस्तीफा देंगे धनंजय मुंडे, छगन भुजबल ने दिया बड़ा बयान

Updated: रविवार, 5 जनवरी 2025 (11:05 IST)
Maharashtra Politics : महाराष्‍ट्र में देवेंद्र फडणवीस की सरकार के गठन के बाद से ही अजित पवार की एनसीपी में बवाल मचा हुआ है। वरिष्ठ मंत्री धनंजय मुंडे के खिलाफ विरोध की आवाज उठने लगी है। उनसे इस्तीफे की मांग की जा रही है। इस बीच पार्टी के वरिष्‍ठ नेता छगन भुजबल पार्टी कोटे से भी फडणवीस सरकार में मंत्री पद नहीं मिलने से नाराज हैं।
 
छगन भुजबल ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर आप अपनी नौकरी में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और फिर भी उसे खो देते हैं, तो आपको कैसा लगेगा, क्या आपको गुस्सा नहीं आएगा? मैं नहीं चाहता कोई अपना पद खो दे। मैं किसी और को मंत्रिमंडल से हटाने के बाद मंत्री पद नहीं चाहता हूं। 
 
भुजबल ने साफ कहा कि सीएम फडणवीस ने उन्हें मंत्री पद देने का वादा नहीं किया था। फडणवीस ने केवल इतना कहा था कि चलो सात से आठ दिन प्रतीक्षा करते हैं और इस पर चर्चा करते हैं। 
 
 
गौरतलब है कि फडणवीस ने पिछले माह नागपुर में अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया और अपनी टीम में 39 नए सदस्यों को शामिल किया। इसमें भाजपा के कोटे से 19, शिंदे शिवसेना के कोटे से 11 और अजित पवार के नेतृत्व वाली NCP के कोटे से 9 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। शिंदे कैबिनेट में शामिल रहे भुजबल समेत 10 दिग्गजों को फडणवीस सरकार में जगह नहीं मिली है। 
edited by : nrapendra gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख