Daily Horoscope
✕

नासिक में अवैध दरगाह तोड़ने गई नगर निगम टीम पर पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल

Updated: बुधवार, 16 अप्रैल 2025 (09:47 IST)
Nasik news in hindi : महाराष्ट्र के नासिक में मंगलवार रात को एक अवैध दरगाह तोड़ने पहुंची नगर निगम और पुलिस की टीम पर स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया। पत्थरबाजी में 2 एसीपी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। नासिक में अवैध दरगाह को हटाने का काम जारी है।
 
नाशिक के काठे गली क्षेत्र में नगर निगम की ओर से अनधिकृत घोषित की गई सातपीर दरगाह को हटाने का अभियान आधी रात को शुरू किया गया। नगर निगम की कार्रवाई के दौरान इलाके में भारी पुलिसबल मौजूद था।
 
हालांकि बड़ी संख्या में पहुंची भीड़ ने अचानक पत्थरबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसूगैस के गोले चलाए। इससे इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। घटना नासिक के काटे गली क्षेत्र की है। पत्थरबाजी में 2 एसीपी समेत पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस दौरान कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचा।
 
इलाके में आज भी भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पथराव करने वाले 8 से ज्यादा लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
 
गौरतलब है कि नगर निगम ने 1 अप्रैल को सातपीर दरगाह को 15 दिन के भीतर अनाधिकृत निर्माण हटाने का नोटिस जारी किया था। इस क्रम में कल नगर निगम की टीम कार्रवाई करने पहुंची थी। 
Edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

PoK में गृहयुद्ध जैसे हालात, मुजफ्फराबाद में हिंसा, फायरिंग और आंसू गैस के गोले से हड़कंप, धारा 144 लागू

अयोध्या ने फिर रचा कीर्तिमान! 30 लाख से ज्यादा दीपों से जगमगाई रामनगरी

सीएम योगी का अखिलेश पर बड़ा हमला! रामभक्तों पर गोली चलाने वाले अयोध्या आएं, लेकिन माफी मांगकर

CM योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर UP, देश में पहले नंबर पर

अगला लेख