1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. महाराष्ट्र
  4. Passenger held with Rs 6.3 crore gold hidden in his shoes

बैंकॉक से जूतों में छिपाकर लाया 6.3 करोड़ का सोना, मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

Gold Smuggling
Gold Smuggling : मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बैंकॉक से आए एक यात्री के जूतों से 6.3 करोड़ रुपए मूल्य का सोना बरामद होने के बाद राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
 
डीआरआई के एक अधिकारी ने बताया कि विशिष्ट जानकारी के आधार पर डीआरआई के अधिकारियों ने बैंकॉक से छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे एक यात्री को रोका। उसकी तलाशी लेने पर उसके जूतों में छिपाकर रखा गया 6.7 किलोग्राम सोना बरामद हुआ, जिसकी कीमत 6.3 करोड़ रुपए आंकी गई है।
 
अधिकारी ने बताया कि तस्करी करके लाए गए सोने के संभावित खरीदार का नाम पूछताछ में सामने आया और बाद में उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
ट्रंप का टैरिफ पर यू टर्न, मोबाइल और कंप्यूटर को छूट, चीन को भी मिली राहत