dharma sangrah
✕

शिवाजी महाराज ने सूरत को लूटा था, भाजपा नेता नारायण राणे का बड़ा बयान

Updated: बुधवार, 4 सितम्बर 2024 (15:32 IST)
narayan rane on shivaji maharaj : पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण राणे ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने गुजरात के सूरत में लूट की थी।
 
राणे ने कहा कि मैं इतिहासकार नहीं हूं लेकिन जो पढ़ा, सुना और इतिहासकार बाबासाहेब पुरंदरे से जितना जाना है, उसे मुताबिक शिवाजी महाराज ने सूरत में लूट की थी। 
 
इससे पहले महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पिछले दिनों कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा था कि शिवाजी महाराज ने कभी सूरत को नहीं लूटा था। तत्कालीन पीएम जवाहरलाल नेहरू ने अपनी किताब डिस्कवरी ऑफ इंडिया में शिवाजी महाराज को गलत तरीके से पेश करते हुए ऐसे दिखाया था।
 
फडणवीस ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस ने जानबूझकर पढ़ाया कि शिवाजी ने सूरत को लूटा था। जबकि शिवाजी ने स्वराज्य के लिए कोष को लूटा था या देश हित के लिए उनपर हमला किया था।
 
वहीं, शिवसेना-यूबीटी के नेता संजय राउत ने देवेंद्र फडणवीस के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सूरत का व्यापारी मंडल था वो ईस्ट इंडिया कंपनी को पैसा देते था। छत्रपति शिवाजी ने तय किया कि ऐसे व्यापारियों को लूटना है, क्योंकि वह प्रोटेक्शन मनी ईस्ट इंडिया कंपनी को दे रहे थे। देवेंद्र फडणवीस का इतिहास अलग है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

उत्‍तराखंड में सीएम धामी की 13 घोषणाएं, कहा- हमारे डीएनए में हार नहीं, युवा आयोग बनेगा, अतिथि शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, कहा- बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

गुजरात के निर्यात क्षेत्र को गति देने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, 'गुजरात एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल' की स्थापना

BMC का बड़ा फैसला, मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और आसमान में उड़ने वाले पटाखे बैन, फायर ब्रिगेड को मिलीं 142 कॉल

अगला लेख