Hanuman Chalisa
✕

मुंबई पुलिस को आया बम विस्फोट का धमकीभरा फोन, एक व्यक्ति हिरासत में

आरोपी ने कथित तौर पर शराब के नशे में धमकीभरा फोन किया था। उसे हिरासत में ले लिया गया है।

Updated: बुधवार, 16 अप्रैल 2025 (12:36 IST)
Threatening call to Mumbai Police:  मुंबई पुलिस (Mumbai Police) को एक फोन आया जिसमें एक व्यक्ति ने दावा किया कि शहर में बम धमाके होंगे। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान सूरज जाधव (37) के रूप में हुई है जिसने कथित तौर पर शराब के नशे में धमकीभरा फोन किया था। उसे हिरासत में ले लिया गया है।ALSO READ: नासिक में अवैध दरगाह तोड़ने गई नगर निगम टीम पर पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल
 
नशे की हालत में धमकीभरा फोन किया : उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस के मुख्य नियंत्रण कक्ष को मंगलवार दोपहर को एक फोन आया जिसमें व्यक्ति ने दावा किया कि महानगर में बम धमाके होंगे। पुलिस ने जांच शुरू की जिसके बाद फोन करने वाले व्यक्ति को बोरीवली इलाके से पकड़ा गया। अधिकारी ने बताया कि बोरीवली निवासी जाधव ने नशे की हालत में धमकीभरा फोन किया।ALSO READ: आंबेडकर जयंती पर इंदौर में दलित दूल्हे को मंदिर में जाने से रोका, पुलिस आकर किया ये काम
 
पहले भी इसी तरह के फर्जी कॉल किए थे : अधिकारी ने बताया कि जांच में यह भी पता चला कि जाधव ने पहले भी इसी तरह के फर्जी कॉल किए थे और उसके खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों (बोरीवली, वकोला और बीकेसी) में गंभीर धमकी सहित आपराधिक धमकी के आरोप में पहले ही 3 मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि हाल में मिले धमकीभरे कॉल के बाद दक्षिण मुंबई की आजाद मैदान पुलिस ने मंगलवार को संबंधित प्रावधानों के तहत उसके खिलाफ मामला दर्ज किया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

राहुल गांधी की याचिका पर आज नहीं होगी सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने निकालीं 14 बड़ी खामियां

Top News 13 October : राहुल गांधी की याचिका में 14 कमियां, 6 राज्यों को मिले नए राज्यपाल

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

अगला लेख