Bhai Dooj
✕

मराठी नहीं बोलने पर MNS कार्यकर्ताओं ने बैंक में किया हंगामा, मैनेजर को धमकाया

Updated: गुरुवार, 3 अप्रैल 2025 (11:40 IST)
ठाणे। ठाणे के अंबरनाथ शहर में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं द्वारा एक राष्ट्रीयकृत बैंक के प्रबंधक को मराठी में बात नहीं करने पर धमकाए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना से इलाके में तनाव बढ़ गया है। यह घटना बुधवार को उस समय हुई जब मनसे कार्यकर्ता राष्ट्रीयकृत बैंक में गए और मराठी में बात नहीं कर पाने के कारण प्रबंधक के साथ आक्रामक तरीके से पेश आए।
 
मनसे कार्यकर्ताओं ने बैंक के प्रबंधक पर ग्राहकों से बातचीत में राज्य की आधिकारिक भाषा मराठी का प्रयोग न करने का आरोप लगाया। मनसे कार्यकर्ताओं और बैंक के प्रबंधक के बीच बहस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस घटना के वीडियो क्लिप में मनसे कार्यकर्ताओं को मेज पर जोर से हाथ पटकते, कम्प्यूटर मॉनीटर को धक्का देते और प्रबंधक पर चिल्लाते हुए तथा उनसे मराठी में बात करने की मांग करते दिखा गया है।
 
हालांकि बैंक प्रबंधक इससे अप्रभावित दिखे और उन्होंने मनसे कार्यकर्ताओं से कहा कि उन्हें आधिकारिक संचार में किसी भी स्वीकार्य भाषा का प्रयोग करने की अनुमति है। वीडियो में बैंक के प्रबंधक को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि किसी से स्थानीय भाषा तुरन्त सीखने की उम्मीद नहीं की जा सकती, इसमें समय लगता है। 
 
राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) की स्थानीय इकाई ने पुष्टि की है कि इस घटना में उसके कार्यकर्ता और सदस्य शामिल थे। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस विवाद के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है या नहीं। इस बीच संबंधित घटनाक्रम में, महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना के कार्यकर्ताओं ने मराठी भाषा की रक्षा के लिए अपना अभियान जारी रखा। मनसे के छात्र प्रकोष्ठ के महासचिव संदीप पाचंगे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने ठाणे में जिला परिषद में शिक्षा अधिकारी से मुलाकात की और एक ज्ञापन सौंपकर उन अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की, जो छात्रों को मराठी बोलने से रोकते हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

तिब्बत में 7.0 तीव्रता के भूकंप से तबाही; मलबे में दबी कई इमारतें, 16 की मौत

Top News 23 October : तिब्बत में भूकंप से तबाही, 13 शहरों की हवा दिल्ली से ज्यादा खराब

दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 1 नवंबर से डबल होंगे पार्किंग चार्ज, 50% वर्क फ्रॉम होम और बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री बैन

CJP के प्रोटेस्ट कॉल से लेना-देना नहीं, AISA नेता नेहा बोरा का दिल्ली हाईकोर्ट में बयान

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

अगला लेख