ganesh chaturthi

जामनगर में फाइटर प्लेन क्रेश में पायलट की मौत, वायुसेना ने दिए जांच के आदेश

Updated: गुरुवार, 3 अप्रैल 2025 (11:27 IST)
Jamnagar fighter plane crash : भारतीय वायु सेना ने गुजरात के जामनगर वायुसेना के अड्डे के पास एक गांव में जगुआर लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इस हादसे में एक पायलट की मौत हो गई, जबकि एक अन्य पायलट घायल हो गया है।
 
भारतीय वायुसेना ने गुरुवार सुबह एक बयान में कहा कि रात्रि मिशन पर गए पायलटों को बुधवार रात दुर्घटना से पहले विमान में 'तकनीकी खराबी' का अनुभव हुआ।
 
वायुसेना के अनुसार, जामनगर वायु सैन्य अड्डे से उड़ान भरने वाला भारतीय वायु सेना का जगुआर विमान रात्रि मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलटों को तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा और उन्होंने विमान से बाहर निकलने की कोशिश की, इस घटना में वायु सैन्य अड्डे और स्थानीय आबादी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। दुर्भाग्यवश, एक पायलट की मृत्यु हो गई, जबकि दूसरे का जामनगर के एक अस्पताल में उपचार जारी है।
 
 
गुजरात में जामनगर वायुसेना स्टेशन के पास बुधवार रात भारतीय वायुसेना का एक जगुआर लड़ाकू विमान एक गांव में प्रशिक्षण मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
 
जिला पुलिस अधीक्षक प्रेमसुख देलू ने बताया कि जामनगर शहर से लगभग 12 किलोमीटर दूर सुवरदा गांव के एक खुले मैदान में रात करीब साढ़े नौ बजे लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई। इस घटना के बाद जिलाधिकारी केतन ठक्कर भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारण खुले मैदान में लगी आग को अग्निशमनकर्मियों ने बुझा दिया।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

गृहमंत्री शाह ने ली दिल्‍ली इमारत हादसे की जानकारी, 4 लोगों की हुई मौत, अब तक 11 का हुआ रेस्‍क्‍यू, बिल्डिंग मालिक के खिलाफ FIR दर्ज

सागर नकली शराब मामला: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए थे सख्त निर्देश, 3 अधिकारी निलंबित, 1 मुख्यालय अटैच

दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

UN के World Map Proposal पर भारत का बड़ा दांव, तिलमिला उठेगा पाकिस्तान

लखनऊ में खिलाड़ियों की चोट का होगा हाईटेक इलाज, 7.17 करोड़ से बन रहा स्पोर्ट्स साइंस एंड इंजरी मैनेजमेंट सेंटर

अगला लेख