dharma sangrah
✕

Maharashtra : अवैध संबंध के चलते व्यक्ति की हत्या, फंदे से लटकी मिली आरोपी महिला

Updated: सोमवार, 31 मार्च 2025 (20:47 IST)
Latur Maharashtra Crime News : संदिग्ध अवैध संबंध के चलते 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या का रहस्य सोमवार को तब और गहरा गया, जब आरोपियों में से एक महिला रहस्यमय परिस्थितियों में पेड़ से लटकी पाई गई। यह जानकारी लातूर पुलिस ने दी। लातूर जिले के करकट्टा गांव के निकट एक बजरी इकाई में पर्यवेक्षक के रूप में काम करने वाले शरद इंगले पर दरांती और अन्य धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किए जाने के 1 दिन बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके विभिन्न कोणों से जांच शुरू कर दी है।
 
अधिकारी ने बताया कि हमलावरों ने इंगले का गला रेत दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित की पत्नी की शिकायत के आधार पर देर रात मुरुद पुलिस थाने में 5 लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह जानलेवा हमला क्या मृतक के विवाहेत्‍तर संबंध के कारण हुआ?
ALSO READ: Kerala: अवैध संबंध के संदेह में पत्नी और उसके मित्र की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस प्राथमिकी में नामजद 5 लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है, वहीं 1 आरोपी महिला का शव सोमवार सुबह गांव के जंगली इलाके में एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया। इंगले की हत्या की जांच कर रही पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 के तहत 5 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने मामले की संवेदनशीलता का हवाला देते हुए इस बारे में विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

ऑडियो रिकॉर्डिंग ने बताया, कैसे हुआ स्पेन में इतना बड़ा रेल हादसा

दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में बदली SIR की तारीख, देखें नई डेडलाइन

Top News 30 October: 6 राज्यों में SIR की तारीख बढ़ी, सुपर अल नीनो से महंगाई का खतरा और पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

अगला लेख