dharma sangrah
✕

महाराष्ट्र के मंत्री राणे का विवादास्पद बयान, कहा दुकानदारों से कुछ भी खरीदने से पहले उनका धर्म पूछें

Updated: शनिवार, 26 अप्रैल 2025 (12:14 IST)
रत्नागिरि। महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे (Nitesh Rane) ने शुक्रवार को कहा कि हिंदुओं को दुकानदारों से कुछ भी खरीदने से पहले उनका धर्म पूछना चाहिए। राणे की यह विवादास्पद टिप्पणी पहलगाम आतंकवादी हमले की पृष्ठभूमि में आई है। रत्नागिरि जिले के दापोली शहर में एक सभा को संबोधित करते हुए राणे ने कहा कि उन्होंने मारने से पहले हमारा धर्म पूछा। इसलिए हिंदुओं को भी कुछ खरीदने से पहले उनका धर्म पूछना चाहिए। अगर वे आपका धर्म पूछ रहे हैं और आपको मार रहे हैं, तो आपको भी कुछ खरीदने से पहले उनका धर्म पूछना चाहिए। हिंदू संगठनों को ऐसी मांग उठानी चाहिए।ALSO READ: पहलगाम का बदला, मिट्टी में मिलाए पुलवामा, कुलगाम और शोपियां में सक्रिय 4 आतंकियों के घर
 
भाजपा नेता ने कहा कि ऐसा भी हो सकता है कि कुछ दुकानदार अपना धर्म नहीं बताएं या अपनी आस्था के बारे में झूठ बोलें। उन्होंने भीड़ से कहा कि जब भी आप खरीदारी के लिए जाएं, तो उनका धर्म पूछें। अगर वे कहते हैं कि वे हिंदू हैं तो उन्हें हनुमान चालीसा सुनाने के लिए कहें। अगर उन्हें हनुमान चालीसा नहीं आती तो उनसे कुछ भी न खरीदें।ALSO READ: भाई को भाई से लड़ाना था पहलगाम हमले का मंसूबा, घायलों से मिले राहुल गांधी
 
भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने 22 अप्रैल को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में एक प्रमुख पर्यटक स्थल पर हमला किया, जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आतंकवादियों ने पुरुष पर्यटकों को गोली मारने से पहले उनका नाम और धर्म पूछा था। लोगों ने यह भी बताया कि हमलावरों ने कुछ पर्यटकों से 'कलमा' पढ़ने को कहा और जो ऐसा नहीं कर पाए उन्हें गोली मार दी गई।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Indian Railways Rules: रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग बंद, रेलवे ने क्यों दिया निर्देश?

Electric Scooters : आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर है? Ola, Honda और TVS के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की देखें खूबियां

Jio Listing : पहले ही दिन 26.81% उछला जियो का शेयर, निवेशकों की संपत्ति ₹2.76 लाख करोड़ बढ़ी

DA Hike 2026 : केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, पेंशनधारकों को भी दिवाली से पहले तोहफा

MLC Election Results 2026: यूपी, बिहार में MLC चुनाव परिणामों ने चौंकाया, जानिए कहां किसका पलड़ा भारी?

सभी देखें

वाराणसी और नागपुर में भाजपा की हार! क्या 2029 के लोकसभा चुनाव के लिए खतरे की घंटी हैं MLC नतीजे?

इजराइल में बढ़ी अरब पार्टियों की अहमियत, अब क्‍या करेंगे बेंजामिन नेतन्‍याहू और यहूदी पार्टियां, कौन होगा किंग मेकर?

आजम खान और अब्दुल्ला आजम को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 2 पैन कार्ड मामले में सजा निलंबित

'मैं राजनीति का कर्ज सूद समेत वापस करूंगा...': चुनाव जीतते ही किस पर भड़के JDU MLC नीरज कुमार?

हूती हमले के बाद सऊदी अरब में फंसे मध्य प्रदेश के यात्री, वीडियो जारी कर सरकार से लगाई मदद की गुहार

अगला लेख