Daily Horoscope
✕

मुंबई में भारी बारिश के बाद हार्बर लाइन पर लोकन ट्रेन सेवाएं 15 घंटे बाद बहाल

Updated: बुधवार, 20 अगस्त 2025 (09:29 IST)
Local train services resumed in Mumbai: मुंबई में मध्य रेलवे की हार्बर लाइन पर 15 घंटे से अधिक समय बाद बुधवार तड़के 3 बजे लोकल ट्रेन सेवाएं बहाल कर दी गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मुंबई में भारी बारिश के बाद पटरियों के जलमग्न होने के कारण शहर की जीवनरेखा कही जाने वाली लोकल ट्रेन सेवाएं ठप हो गई थीं। अधिकारियों ने बताया कि मूसलधार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित होने के 1 दिन बाद बुधवार सुबह मुंबई में लोकल ट्रेन सहित सभी सार्वजनिक परिवहन सेवाएं सामान्य रूप से बहाल हो गईं।ALSO READ: Weather Update: मुंबई को आज भी नहीं मिलेगी बारिश से राहत, क्या है देशभर में मौसम का हाल?
 
हार्बर लाइन पर ट्रेन सेवाएं पूरी तरह से बहाल : मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला के अनुसार तड़के 3 बजे पटरियों से पानी कम होने के बाद हार्बर लाइन पर ट्रेन सेवाएं पूरी तरह से बहाल कर दी गईं। मंगलवार सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर सेवाएं निलंबित कर दी गई थीं। भारी बारिश के बाद पटरियों के जलमग्न होने के कारण मंगलवार दोपहर को रेलवे अधिकारियों को पहले हार्बर लाइन पर तथा बाद में मध्य रेलवे की मुख्य लाइन पर रेल परिचालन स्थगित करना पड़ा।
 
पटरियां 15 इंच तक पानी में डूबीं : दक्षिण मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और ठाणे स्टेशनों के बीच मुख्य लाइन पर रेल परिचालन मंगलवार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर बहाल हो गया, लेकिन नवी मुंबई को दक्षिण मुंबई से जोड़ने वाली हार्बर लाइन पर सेवाएं आधी रात के बाद भी निलंबित रहीं। हार्बर लाइन के कुछ हिस्सों में पटरियां 15 इंच तक पानी में डूब गईं। नीला ने बताया कि फिलहाल सभी लाइनों पर सेवाएं चालू हैं।ALSO READ: Mumbai Rain : भारी बारिश में डूबी मुंबई, बाढ़ से 8 व्यक्तियों की मौत, बीच पुल पर फंस गई मोनो रेल
 
मध्य रेलवे के मुंबई मंडल के मंडल रेलवे प्रबंधक ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में अपील की कि आईएमडी (भारत मौसम विज्ञान विभाग) ने मुंबई क्षेत्र में भारी बारिश का अनुमान जताया है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आवश्यक होने पर ही यात्रा करें और सावधानी बरतें। पश्चिमी रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को शहर में हुई भारी बारिश और जलभराव के कारण कुछ उपनगरीय सेवाएं रद्द रहेंगी।
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

नवरात्र में वाराणसी की महिलाओं का अनोखा हुनर, पूजा कॉम्बो पैक से बढ़ रही कमाई, 65 दुकानों पर मिल रहे स्थानीय उत्पाद

Rahul Gandhi : कौन हैं 'देहरादून में छिपी महिला', जिसका राहुल गांधी ने PM मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार के साथ किया जिक्र

अम्बेडकर नगर में DM ईशा प्रिया और SP प्राची सिंह ने संभाली कमान, देर रात सड़कों पर उतरकर देखी परखी सुरक्षा व्यवस्था

नवरात्र पर यूपीकॉन की नई पहल, उद्यमिता की राह दिखाएगी ‘उद्यमी बडी’

गरीब मेधावी छात्रों को योगी सरकार का तोहफा, JEE-NEET की फ्री कोचिंग के साथ रहने-खाने की सुविधा

अगला लेख