Hanuman Chalisa
✕

नांदेड़ में भारी बारिश के बाद 200 से अधिक लोग फंसे, बचाव कार्यों के लिए सेना बुलाई गई

Updated: सोमवार, 18 अगस्त 2025 (15:16 IST)
Heavy rain in Nanded: महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले (Nanded district) में भारी बारिश (Heavy rain) के बीच विभिन्न गांवों में 200 से अधिक लोग फंस गए हैं, जिसके बाद प्राधिकारियों को बचाव और राहत कार्यों के लिए भारतीय सेना की मदद लेनी पड़ रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार और मंगलवार को भारी बारिश का अनुमान जताते हुए नांदेड़ जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
 
सेना की एक टुकड़ी बुलाई : नांदेड़ के जिलाधिकारी राहुल कार्डिले ने कहा कि जिला प्रशासन ने बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए भारतीय सेना की एक टुकड़ी बुलाई है। उन्होंने कहा कि नांदेड़ के मुखेड इलाके में 15 सदस्यों वाली सेना की एक टुकड़ी तैनात की जाएगी। बांधों से पानी छोड़ा जा रहा है। मैंने पड़ोसी राज्य तेलंगाना के सिंचाई विभाग के सचिव से फोन पर बात की है।ALSO READ: मुंबई में भारी बारिश, रेड अलर्ट के बाद स्कूल-कॉलेजों में छुट्‍टी, BMC की लोगों से अपील
 
एसडीआरएफ ने 21 लोगों को बचाया : जिलाधिकारी ने बताया कि राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) ने रविवार को भारी बारिश के बीच मुखेड तालुका के रावणगांव और हसनाल गांवों में फंसे 21 लोगों को बचाया। उन्होंने बताया कि तालुका के रावणगांव, हसनाल, भासवाडी और भिंगोली गांवों में 200 से अधिक लोग फंसे हुए हैं और उन्हें बचाने के प्रयास जारी हैं।ALSO READ: Weather Update : जोर पकड़ेगा मानसून, बंगाल से मध्यप्रदेश तक फिर होगी भारी बारिश
 
उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर लातूर में तैनात बचाव दलों को हम यहां बुलाएंगे। बांधों से पानी छोड़ा जा रहा है और हमें हदगांव, हिमायतनगर और किनवट में टीम की जरूरत पड़ सकती है। गोदावरी बेसिन के किनारे बसे गांवों को अलर्ट कर दिया गया है। रविवार को छत्रपति संभाजीनगर, जालना, नांदेड़ और परभणी जिलों के 80 राजस्व मंडलों में 65 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई। नांदेड़ के मार्खेल सर्कल में सबसे अधिक 154.75 मिलीमीटर बारिश हुई।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख