Daily Horoscope
✕

गूगल मैप्स ने गलत दिशा में मोड़ा, खाई में गिरी कार

Updated: रविवार, 27 जुलाई 2025 (15:04 IST)
Mumbai news in hindi : नवी मुंबई में अपने गंतव्य तक जाने के लिए ‘गूगल मैप्स’ की मदद ले रही एक महिला की कार गलत मोड़ लेने के कारण खाई में गिर गई। यह घटना शुक्रवार रात करीब एक बजे महाराष्ट्र में नवी मुंबई के बेलापुर इलाके में हुई। पुलिस ने बताया कि महिला को बचा लिया गया।
 
बेलापुर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि महिला बे ब्रिज जाने के बजाय गूगल मैप्स के निर्देश पर गलत मोड़ लेकर ध्रुवतारा जेट्टी पहुंच गई और उसकी कार खाई में गिर गई।
 
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और समुद्री सुरक्षा दल, उसकी नौका और स्थानीय प्राधिकारियों की मदद से महिला को बचा लिया।
 
घटना के समय नवी मुंबई के खारघर इलाके में सैलून का व्यवसाय करने वाली महिला अपनी कार से बेलापुर से उल्वे स्थित अपने घर जा रही थी।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

उज्जैन के श्री खड़े हनुमान की प्रतिमा में दरारें, DJ और मशीनों का कंपन बनी वजह, पुजारी ने की पुष्‍टि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को दी बड़ी सौगात, शुरू की सीप-अंबर माइक्रो सिंचाई परियोजना

परिसीमन विधेयक पर DMK हुआ नरम, विपक्षी दल गरम, केंद्र सरकार के दो संभावित प्रस्तावों पर टिकी नजरें, किसने क्या कहा

CEC के साथ फोटो खिंंचवा कर विवादों में घिरे दिग्गज कांग्रेस नेता अजय सिंह,अब बोले- मुझे पता नहीं था वो ज्ञानेश कुमार थे

कौन है भारत का 'AI किड' राउल जॉन अजू, मॉस्को में जिसके मुरीद हुए राष्ट्रपति पुतिन; पीएम मोदी के बारे में क्या बोले

अगला लेख