ganesh chaturthi

नीतेश राणे को भारी पड़ा मुस्लिमों पर विवादित बयान, FIR दर्ज

Updated: बुधवार, 4 सितम्बर 2024 (14:51 IST)
Nitesh Rane controversial statement : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने नफरत फैलाने वाला भाषण देने के आरोप में भाजपा विधायक नीतेश राणे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। राणे ने अपने भाषण में मस्जिदों में घुसकर मुस्लिमों को मारने की धमकी दी थी।
 
भिवंडी में भोईवाड़ा पुलिस ने मंगलवार को विधायक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 302 (जानबूझकर किसी व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से बोलना आदि) और 351 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया।
 
नीतेश राणे ने एक सितंबर को हिंदू संत महंत रामगिरी महाराज के समर्थन में अहमदनगर जिले में श्रीरामपुर और तोपखाना इलाके में आयोजित दो जनसभाओं को संबोधित किया था। पिछले महीने वह इस्लाम और पैगंबर मोहम्मद के बारे में अपमानजनक टिप्पणी को लेकर भी सुर्खियों में रहे थे।
 
विधायक ने चेतावनी दी कि अगर महाराज को नुकसान पहुंचा तो इसका खामियाजा भुगतना होगा। सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में विधायक को कथित रूप से यह घोषणा करते हुए सुना जा सकता है कि अगर किसी ने भी रामगिरी महाराज के खिलाफ कुछ कहा तो हम लोग आपके मस्जिदों में घुस जाएंगे और एक एक को मारेंगे। इसे याद रखना।
 
अधिकारी ने कहा कि मामला भिवंडी से अहमदनगर जिला हस्तांतरित कर दिया गया, जहां यह कथित नफरती भाषण दिया गया था।
 
एक अधिकारी ने कहा कि इससे पहले आपराधिक धमकी, शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में राणे के खिलाफ अहमदनगर जिले में श्रीरामपुर और तोपखाना थानों में 2 प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख