Maharashtra की राजनीति में क्या फिर होने वाला है बड़ा उलटफेर? एकनाथ शिंदे को BJP के मंत्री का चैलेंज
Eknath Shinde News in hindi : महाराष्ट्र की राजनीति में क्या फिर उलटफेर होने वाला है। महाराष्ट्र की राजनीति में सरकार में भाजपा और शिंदे भले ही साथ दिख रहे हों, लेकिन दोनों के बीच शीत युद्ध भी जारी है। क्या आने वाले दिनों में भाजपा एकनाथ शिंदे साइडलाइन करना चाहती है। भाजपा के मंत्री ने शिंदे के गढ़ में जनता का दरबार लगाकर चैलेंज किया है। गढ़ ठाणे में भाजपा के मंत्री गणेश नाइक ने सोमवार को जनता दरबार लगाया। हालांकि गणेश नाइक ने शिंदे को लेकर कोई बयानबाजी नहीं की है, लेकिन उन्होंने इशारों में बहुत कुछ कह दिया है।
पिछले दिनों एकनाथ शिंदे ने कहा कि मुझे हल्के में मत लेना। उन्होंने कहा था कि मैंने 2022 में सरकार बदल दी थी। उन्होंने कहा था कि मुझे हल्के में मत लो। जिन्होंने हल्के में लिया था, उनकी गाड़ी पलट गई। उनका इशारा साफ तौर पर उद्धव ठाकरे की सरकार गिराने की ओर था।
उन्होंने आगे कहा कि जो समझना चाहते हैं, वो समझ लें। मैं अपना काम करता रहूंगा। बीते कई सप्ताह से एकनाथ शिंदे और भाजपा के बीच तनाव चल रहा है। एक तरफ ठाणे के भाजपा नेता संजय वाघुले ने कहा कि जनता दरबार में 400 टोकन बांटे गए। गणेश नाइक ने कहा कि राजनीति में किसी की भी पकड़ स्थायी नहीं रहती। नेतृत्व बदलता रहा है। यह चीज तो जनता की स्वीकार्यता पर भी निर्भर करती है कि किस का दबदबा रहेगा। Edited by : Sudhir Sharma