sundarkand
✕

फडणवीस सरकार ने जीता विश्वास मत, कहा- विधानसभा न बने बाजार

विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने घोषणा की

Updated: सोमवार, 9 दिसंबर 2024 (14:56 IST)
Fadnavis wins trust vote : देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के नेतृत्व वाली सरकार ने सोमवार को महाराष्ट्र विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया। शिवसेना विधायक उदय सामंत (Uday Samant) और अन्य द्वारा पेश किए गए विश्वास प्रस्ताव को ध्वनि मत से पारित कर दिया गया। विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर (Rahul Narvekar) ने घोषणा की कि सदन ने विश्वास प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।ALSO READ: देवेंद्र फडणवीस के साथ पटरी पर महाराष्ट्र की राजनीति
 
भाजपा-शिवसेना-राकांपा 'महायुति' गठबंधन के पास 288 सदस्यीय राज्य विधानसभा में 230 सीटों का बहुमत है। पांच दिसंबर को मुंबई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में आयोजित समारोह में फडणवीस ने तीसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।ALSO READ: CM फडणवीस ने ली विधायक के रूप में शपथ, 3 दिन में 288 विधायक भी करेंगे यह काम
 
फडणवीस का विधान भवन में भीड़ प्रबंधन का आह्वान : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने सोमवार को विधान भवन (Vidhan Bhavan) में भीड़ प्रबंधन का आह्वान करते हुए कहा कि परिसर को 'बाजार' नहीं बनाया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कहा कि विधान भवन में भीड़ रहेगी तो सदन ठीक से कैसे चल पाएगा?ALSO READ: CM देवेंद्र फडणवीस बोले- महायुति को बड़ी जीत में हिंदुत्व ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई
 
उन्होंने कहा कि मैं जो कहने जा रहा हूं, उससे कुछ विधायकों को ठेस पहुंच सकती है लेकिन हमें विधान भवन परिसर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कदम उठाने की जरूरत है। मैं इस शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहता, हालांकि मुझे स्थिति का वर्णन करने के लिए इससे बेहतर कोई विकल्प नहीं मिल रहा है। यह परिसर 'बाजार' नहीं बनना चाहिए। मुख्यमंत्री ने आश्चर्य जताते हुए कहा कि अगर विधान भवन में इतनी भीड़ रहेगी तो यह सदन ठीक से कैसे चलेगा?ALSO READ: CM बनते ही लाडकी बहिन योजना को लेकर देवेन्द्र फडणवीस ने दिया बड़ा अपडेट, बोले- नहीं करेंगे बदले की राजनीति
 
उन्होंने कहा कि कई निर्वाचित जनप्रतिनिधि काम के लिए विधान भवन के अंदर अलग-अलग कक्षों में अपने समर्थकों के साथ जाते हैं लेकिन कभी-कभी इन कक्षों में बहुत अधिक लोग इकट्ठा हो जाते हैं और कोई और अंदर नहीं जा पाता। फडणवीस ने सदन में राजनीतिक संवाद में कमी पर भी निराशा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि विधानसभा में संवाद नदारद है। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि यह बंद हो गया है लेकिन इसमें कमी जरूर आई है। हम सभी को इस पर काम करने की जरूरत है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

Uttarakhand Road Project: सीएम CM ने शिवराजसिंह चौहान से की मुलाकात, उत्तराखंड में ग्रामीण सड़कों को मिलेगी रफ्तार, ₹2,708 करोड़ के कार्यों को मंजूरी की तैयारी

Retail Inflation 5.54% पर पहुंची, प्याज, लहसुन से लेकर होटल में खाने तक, आम आदमी के बजट पर कितना असर?

JNU में यौन उत्पीड़न पर सियासी घमासान, कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन

Anurag Thakur on Rahul Gandhi: 'देश को शोर नहीं सच चाहिए', नेता प्रतिपक्ष पर BJP ने क्या लगाए आरोप

अगला लेख