Hanuman Chalisa
✕

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मास्‍टरमाइंड जीशान अख्तर गिरफ्तार

Updated: गुरुवार, 12 जून 2025 (00:57 IST)
Baba Siddiqui murder case : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मुख्य साजिशकर्ता जीशान अख्तर को कनाडा में गिरफ्तार कर लिया गया है। अख्तर (22) को फर्जी पासपोर्ट के एक मामले में पकड़ा गया है। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री सिद्दीकी की 12 अक्टूबर 2024 को बांद्रा इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में अब तक कम से कम 25 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने राकांपा नेता सिद्दीकी की हत्या की सुपारी जीशान अख्तर और शुभम लोनकर को दी थी।
 
यह जानकारी महाराष्ट्र के गृह राज्यमंत्री योगेश कदम ने बुधवार को दी। सूत्रों के अनुसार अख्तर (22) को फर्जी पासपोर्ट के एक मामले में पकड़ा गया है। कदम ने बताया, बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में शामिल रहे जीशान को कनाडा में गिरफ्तार किया गया है। हमने उसे भारत वापस लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हम उसे वापस लाने के बाद उससे आगे की पूछताछ करेंगे।
ALSO READ: शार्प शूटर ने बताया, क्या था बाबा सिद्दीकी की हत्या से 1993 बम बलास्ट का कनेक्शन?
मुंबई पुलिस के अनुसार, जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने राकांपा नेता सिद्दीकी की हत्या की सुपारी जीशान अख्तर और शुभम लोनकर को दी थी। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री सिद्दीकी की 12 अक्टूबर 2024 को बांद्रा इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में अब तक कम से कम 25 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, अब ऊखीमठ में होंगे दर्शन

LIVE: असम में बड़ा ट्रेन हादसा, 7 डिब्बे पटरी से उतरे

आसान नहीं है शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की राह

कंगना रनौत का बड़ा हमला, सोनिया गांधी की राजनीतिक एंट्री और मेनका गांधी को घर से निकालने पर उठाए सवाल

Top News 11 November: दुनिया के 100 प्रदूषित शहरों में 91 भारतीय शहर, माइक्रोसॉफ्ट ने एनवीडिया को पीछे छोड़ा

अगला लेख