sundarkand

डिप्टी सीएम अजित पवार बोले, चाय बेचने वाले की वजह से हुआ जलगांव ट्रेन हादसा

Updated: गुरुवार, 23 जनवरी 2025 (14:47 IST)
Jalgaon Train Accident : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने गुरुवार को कहा कि जलगांव ट्रेन दुर्घटना, पुष्पक एक्सप्रेस के अंदर एक चाय बेचने वाले द्वारा ट्रेन में आग लगने की अफवाह का नतीजा थी। इस अफवाह के कारण लोग घबरा गए और कुछ यात्री ट्रेन से कूद गए। ALSO READ: क्या है घुमावदार पटरियों से जलगांव ट्रेन हादसे का कनेक्शन?
 
उपमुख्‍यमंत्री अजित पवार  ने पुणे में पत्रकारों से कहा कि पैंट्री से एक चायवाला चिल्लाकर बोला कि कोच में आग लग गई है। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती से आए 2 यात्रियों ने यह आवाज सुनी और अन्य लोगों को यह गलत सूचना दी, जिससे उनके सामान्य डिब्बे और बगल के कोच में लोगों में दहशत फैल गई।
 
पवार ने बताया कि घबराकर कुछ यात्री खुद को बचाने के लिए ट्रेन के दोनों तरफ के दरवाजों से कूद गए। ट्रेन की रफ्तार तेज थी, तभी एक यात्री ने आपातकालीन चेन खींच दी। उन्होंने बताया कि ट्रेन के रुकने के बाद लोग उतरने लगे और पास की पटरी से गुजर रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए।
 
उन्होंने कहा कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई यात्रियों की जान चली गई और उनके शव क्षत-विक्षत हो गए। यह दुर्घटना आग लगने की अफवाह का नतीजा थी। मरने वाले 13 लोगों में से 10 की पहचान हो गई है।
 
उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वाले दो यात्री भी इस घटना में घायल हुए हैं। जिले के प्रभारी मंत्री और अधिकारी मौके पर पहुंचे और कुछ देर बाद दोनों दिशाओं में ट्रेनों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई।
 
दुर्घटना उत्तरी महाराष्ट्र के जलगांव जिले में बुधवार शाम हुई। मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस में आपातकालीन चेन खींचने की घटना के बाद कुछ यात्री ट्रेन से नीचे उतरे थे और वह विपरीत दिशा से आ रही दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए। दुर्घटना में 13 लोगों की मौत हो गई और 15 घायल हो गए।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

अमेरिका-ईरान में तेज हुई जंग: CENTCOM ने तबाह किए 5 ईरानी तेल टैंकर, जॉर्डन में अमेरिकी बेस पर हमला

ईरान-अमेरिका युद्ध का नया दौर, फिर बढ़ीं तेल की कीमतें

Top News 9 September: ईरान के 5 तेल टैंकरों पर अमेरिकी हमला, नेपाल में 5.0 का भूकंप; राघव चड्ढा बने दिल्ली के वोटर

UP News : योगी सरकार का बड़ा एक्शन! लापरवाही पर 5 तहसीलदार निलंबित, 13 अन्य को नोटिस, जानें पूरा मामला

बाढ़ के बाद भूकंप के झटके से थर्राई नेपाल की धरती

अगला लेख