Hanuman Chalisa
✕

महाराष्ट्र चुनाव से पहले अजित पवार बोले, परिवार में फूट समाज को पसंद नहीं

Updated: रविवार, 8 सितम्बर 2024 (09:07 IST)
ajit pawar : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता एवं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने दावा किया कि समाज परिवारों में दरार पसंद नहीं करता और उन्होंने पहले ही अपनी गलती स्वीकार कर ली है। उन्होंने एनसीपी नेता धर्मराव बाबा आत्राम की बेटी भाग्यश्री को भी ऐसा नहीं करने की सलाह दी।
 
गढ़चिरौली शहर में राकांपा द्वारा आयोजित जनसम्मान रैली को संबोधित करते हुए अजित पवार ने पार्टी नेता और राज्य मंत्री धर्मराव बाबा आत्राम की बेटी भाग्यश्री को शरद पवार नीत राकांपा (एसपी) में शामिल होने से रोकने का प्रयास किया। आगामी विधानसभा चुनाव में भाग्यश्री और उनके पिता के बीच संभावित मुकाबले को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं।
 
उल्लेखनीय है कि एक महीने से भी कम समय में यह दूसरी बार है, जब अजित पवार ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि उन्होंने सुले के खिलाफ अपनी पत्नी को खड़ा करके गलती की है और कहा कि राजनीति को घर में प्रवेश नहीं करने देना चाहिए। अजित पवार द्वारा गलती की यह स्वीकृति ऐसे समय की गई है जब अविभाजित राकांपा में विभाजन के बाद महायुति गठबंधन के एक घटक में रूप में शामिल उनके नेतृत्व वाले धड़े ने अपने पहले आम चुनाव में खराब प्रदर्शन किया।
 
 
अजित पवार ने उपस्थित लोगों से सवाल किया कि बेटी को उसके पिता से अधिक कोई प्यार नहीं करता। बेलगाम में उसकी शादी करने के बावजूद, वह (आत्रम) गढ़चिरौली में उसके साथ खड़े रहे और उसे जिला परिषद का अध्यक्ष बनाया। अब आप (भाग्यश्री) अपने ही पिता के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार हैं। क्या यह सही है?
 
उन्होंने कहा कि आपको अपने पिता का समर्थन करना चाहिए और उन्हें जीतने में मदद करनी चाहिए, क्योंकि केवल उनके पास ही क्षेत्र का विकास करने की क्षमता और दृढ़ संकल्प है। समाज कभी भी अपने परिवार को तोड़ना स्वीकार नहीं करता है। उन्होंने भाग्यश्री के राजनीतिक कदम को लेकर उनके पिता और उनके बीच मतभेद का जिक्र करते हुए कहा कि यह परिवार को तोड़ने जैसा है।
 
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि समाज को यह पसंद नहीं है। मैंने भी यही अनुभव किया है और अपनी गलती स्वीकार की है। अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा को लोकसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा था। पार्टी ने बारामती समेत चार सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिनमें से तीन पर उसे हार मिली जबकि शरद पवार के नेतृत्व वाले गुट ने 10 में से 8 सीट पर जीत दर्ज की।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

3 साल बाद भारत क्यों आया पाकिस्तान का मंत्री? आतंकवाद पर दिया यह जवाब, जानिए क्या है मकसद?

किम जोंग उन ने क्‍यों नहीं उठाया ट्रंप का फोन? रूस-चीन से दोस्ती के बाद क्‍या बदल गए तेवर? इस रवैए से अमेरिका हैरान

चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को क्यों घेरा? अखिलेश और कांग्रेस पर भी उठाए सवाल, लगा दिए ये आरोप

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

सभी देखें

कश्मीर घाटी में फिर मंडराया सूखे का खतरा, झेलम का जलस्तर 'माइनस' में, पानी और बिजली का बड़ा संकट?

वडतालधाम जाने वाले श्रद्धालुओं और छात्रों के लिए बड़ी सौगात! CM भूपेंद्र पटेल ने किया नए अतिथि भवन और स्कूल का लोकार्पण

भोपाल में जनता क्वार्टर पर चला बुलडोजर, भारी सुरक्षा बल के बीच 599 जर्जर मकानों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू,कांग्रेस नेता हिरासत में

बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम, 17 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट; पहाड़ों की बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन

घर बैठे हल हो रही आम जनता की हर समस्या! सीएम धामी ने बताया कैसे '1905' नंबर बदल रहा उत्तराखंड की तस्वीर

अगला लेख