suvichar
✕

Maharashtra के विरार में इमारत गिरने से 12 लोगों की मौत

Updated: गुरुवार, 28 अगस्त 2025 (00:00 IST)
महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार में अनधिकृत चार मंजिला इमारत का एक हिस्सा बगल की खाली इमारत पर गिर जाने से एक मां-बेटी समेत 12 लोगों की मौत हो गई और छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 6 शव मलबे में से निकाले गए, वहीं छह अन्य की मौत विभिन्न अस्पतालों में इलाज के दौरान हो गई। रमाबाई अपार्टमेंट का पिछला हिस्सा मंगलवार रात 12 बजकर पांच मिनट पर ढह गया था।
ALSO READ: Vaishno Devi landslide : वैष्णोदेवी लैंडस्लाइड में अब तक 34 लोगों की मौत, CM उमर ने पूछा- खराब मौसम की चेतावनी के बाद भी यात्रियों को क्यों नहीं रोका गया
वसई विरार महनगरपालिका (वीवीएमसी) द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने इमारत के बिल्डर को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने अब तक सात मृतकों की पहचान की है जिनमें आरोही ओंकार जोविल (24), उनकी एक वर्षीय बेटी उत्कर्षा जोविल, लक्ष्मण किस्कू सिंह (26), दिनेश प्रकाश सपकाल (43), सुप्रिया निवालकर (38), अर्नव निवालकर (11) और पार्वती सपकाल के रूप में की गई।
 
जिलाधिकारी इंदु रानी जाखड़ ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने मलबे में अब भी कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका जताई। पालघर के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विवेकानंद कदम ने बताया कि गनीमत रही कि जिस चॉल या मकान पर इमारत गिरी, वह खाली था।
 
उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर इमारत के आसपास की सभी चॉल को खाली करा दिया गया है और उनमें रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया है।
ALSO READ: Jio ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित ग्राहकों को दी राहत, अब प्लान्स में मिलेंगे ये फायदे
कदम ने बताया कि 2012 में निर्मित रमाबाई अपार्टमेंट में 50 फ्लैट हैं और ढहे हुए हिस्से में 12 अपार्टमेंट थे। वीवीएमसी के प्रवक्ता ने इमारत के ‘अवैध’ होने की पुष्टि की। वीवीएमसी के सहायक आयुक्त गिलसन गोंसाल्वेस ने कहा, ‘‘फिलहाल, मलबा हटाने का काम जारी है...।’’ इस दुर्घटना के कारण कई परिवार बेघर हो गए हैं।
 
गोंसाल्वेस ने कहा, ‘‘सभी प्रभावित परिवारों को चंदनसर समाजमंदिर में अस्थायी रूप से ठहराया गया है। हम उन्हें भोजन, पानी, चिकित्सा सहायता और अन्य आवश्यक सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।’’ इनपुट एजेंसियां Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख