dharma sangrah
✕

शरद पवार ने बताया, क्या है पीएम मोदी और अटल बिहारी वाजपेयी में अंतर

Updated: गुरुवार, 17 अक्टूबर 2019 (20:42 IST)
मुंबई। राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी आमतौर पर यह ध्यान रखते थे कि उनके फैसले से कोई नाराजगी नहीं हो, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने किसी फैसले के क्रियान्वयन के मामले में प्रभावी और कठोर हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के इस दिग्गज नेता (वाजपेयी) के प्रति लोगों के बीच कहीं अधिक सम्मान था।
 
उल्लेखनीय है कि वाजपेयी ने प्रधानमंत्री पद पर रहने के दौरान पवार को आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया था।
 
पवार ने एक साक्षात्कार में कहा कि वाजपेयी एक भद्र पुरुष थे। जबकि किसी कार्यक्रम के क्रियान्वयन के मामले में मोदी एक प्रभावी व्यक्ति हैं। कोई फैसला ले लेने के बाद उसे कठोरता से लागू करने की मोदी के पास क्षमता है।
 
प्रधानमंत्री पद पर मोदी के प्रथम कार्यकाल के दौरान 2017 में पद्म विभूषण पुरस्कार पाने वाले पवार ने वाजपेयी और मोदी की कार्यशैली में अंतर का भी जिक्र किया।
 
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख ने कहा, 'वाजपेयी साहेब कोई कदम उठाने से पहले इस बात का ध्यान रखते थे कि कोई नाराजगी नहीं हो। लोगों के मन में उनके लिए कहीं अधिक सम्मान था। लेकिन जहां तक परिणामोन्मुखी कार्य की बात है, शायद मोदी उनसे अलग हैं।'
 
पवार ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने राज्य में किसानों और उद्योगों की समस्याओं का हल करने के लिये कोई पहल नहीं की।
 
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पवार ने कहा कि फड़णवीस नतीजे देने वाले और प्रभावी मुख्यमंत्री नहीं माने जाते हैं।
 
पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री ने कृषि संकट के लिए भाजपा नीत शासन को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि राज्य में समूचा किसान समुदाय बेचैन, हताश और गुस्से में हैं। किसान बड़ी संख्या में आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में बड़े पैमाने पर कल-कारखाने बंद हो रहे हैं, जिससे लोगों की नौकरियां जा रही हैं।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

शेयर बाजार में लौटी बहार! सेंसेक्स ने लगाई 2,050 अंकों की छलांग, इन 5 बड़े कारणों से निवेशकों की हुई चांदी

उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिल्ली पुलिस को नोटिस

LIVE: सेंसेक्स में 1800 अंकों का उछाल, निफ्टी 551 अंक बढ़ा

आशि‍याने टूटे तो कैसे ज़ार-ज़ार हुई ज़िंदगी, दर्द से सहम उठा सड़क पर ब‍िखरा बेजान मलबा भी, कृष्णबाग कॉलोनी का दुख

मध्यप्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारी बाहर नहीं होंगे, वर्तमान व्यवस्था रहेगी जारी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अगला लेख