biodatamaker
✕

उद्धव-पवार की ललकार, महाराष्ट्र में 'हम 162' शपथ लेते हैं...

Updated: सोमवार, 25 नवंबर 2019 (21:00 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र की सरकार पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले की पूर्व संध्या पर शिवसेना, एनसीपी, कांग्रेस एवं अन्य मिलाकर 162 विधायक मुंबई की होटल हयात में इकट्‍ठे हुए। सभी ने वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में साथ रहने की शपथ ली। इतना ही नहीं मीडिया के सामने होटल में विधायकों की परेड भी हुई।

इससे पहले विधायकों को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने परोक्ष रूप से भाजपा को ललकारते हुए कहा कि अब हम बताएंगे कि शिवसेना क्या चीज है। उन्होंने कहा कि दोस्त बढ़ गए हैं। हमारी संख्या इतनी है कि एक बार में कैमरे में कैद नहीं हो सकती।

ठाकरे ने कहा कि हम 5 साल के ‍नहीं 50 साल के लिए जुड़े हैं। हमारा गठबंधन बहुत लंबे समय के लिए है। उन्होंने चुनौतीभरे अंदाज में कहा कि जितना रोकोगे, हम उतना ही मजबूत होंगे। ठाकरे ने कहा कि हमें सत्ता का लालच नहीं है। भाजपा 25 साल में भी शिवसेना को नहीं समझ पाई।

अजित पवार पर होगी कार्रवाई : राकांपा नेता शरद पवार ने कहा कि भाजपा ने गलत तरीके से महाराष्ट्र में सरकार बनाई है। हम महाराष्ट्र के लिए एक साथ आए हैं। राज्य को तीनों दलों (शिवसेना, एनसीपी, कांग्रेस) की जरूरत है। उन्होंने कहा कि 162 विधायक एक ही छत के नीचे मौजूद हैं, जो कि बहुमत से काफी ज्यादा हैं। उन्होंने कहा कि सभी विधायकों को तैयार रहना है।

पवार ने कहा कि किसी भी तरह के भ्रम में नहीं आएं। अजित पवार का निर्णय पार्टी का निर्णय नहीं है। विधायकों को भ्रम में डालने की कोशिश की जा रही है मगर विधायक किसी भी बहकावे में नहीं आएं। पवार ने कहा कि गोवा और मणिपुर नहीं है महाराष्ट्र। स्पष्ट शब्दों में राकांपा नेता ने कहा कि अजित पवार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

भारत स्वस्तिक यात्रा की ओंकारेश्वर में रामकथा ने आदि शंकराचार्य की आध्यात्मिक विरासत को किया रेखांकित

जियो IPO से पहले ईशा अंबानी ने बताया- कैसे आया JIo का आइडिया, कैसे खड़ा हुआ विशाल साम्राज्य?

मोहन-शिवराज की एक घंटे बंद कमरे में बैठक के बाद आखिर कैसे खत्म हुआ कोसमी का आदिवासी जमीन विवाद?

सुप्रीम कोर्ट से CJP को बड़ी राहत, कनॉट प्लेस तिरंगा मार्च पर तुरंत रोक लगाने से किया इनकार

दिव्यांग युवाओं के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, अब घर बैठे कर सकेंगे सिविल सेवा की फ्री तैयारी

अगला लेख