dharma sangrah
✕

चुनाव परिणामों से कांग्रेस को मिली ताकत : सचिन पायलट

Updated: शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2019 (19:02 IST)
जयपुर। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने शुक्रवार को कहा, हालिया विधानसभा चुनावों के परिणाम तमाम अनुमानों से हटकर हैं और इनसे कांग्रेस को ताकत मिली है। पायलट यहां पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में बातचीत कर रहे थे।

महाराष्ट्र व हरियाणा में विधानसभा चुनाव तथा राजस्थान सहित कुछ राज्यों में उपचुनावों के परिणाम का जिक्र करते हुए पायलट ने कहा, मुझे लगता है कि इन चुनाव (परिणामों) से कांग्रेस को ताकत मिली है और आने वाले चुनाव चाहे वह दिल्ली, झारखंड या बिहार राज्य के हों, मुझे नहीं लगता नहीं कि केंद्र का सत्ताधारी दल किसी भी राज्य में सरकार बना पाएगा।

केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा को सबक लेने की सलाह देते हुए पायलट ने कहा, भाजपा को इससे सबक लेना चाहिए और आत्मचिंतन करना चाहिए कि जनता ने मतपत्रों के जरिए एक बड़ा संकेत उसे दिया है। पायलट ने कहा, महाराष्ट्र और हरियाणा में जो भी परिणाम आए हैं वे भी आकलनों से हटकर हैं जो लोगों ने कभी सोचा नहीं था।

पायलट ने कहा, संगठन मजबूत है और धरातल पर अच्छी तरह काम कर रहा है और महाराष्ट्र में तो कांग्रेस-राकांपा का जो गठबंधन है जनता हमारे साथ थी लेकिन जो भविष्यवाणी करने वाले लोग हमारे साथ नहीं थे। थोड़ी कसर रह गई, नहीं तो दोनों राज्यों में हरियाणा में कांग्रेस तथा महाराष्ट्र में कांग्रेस राकांपा गठबंधन लगभग बनने की स्थिति में आ गया था।

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

अमेरिका को भारत के आत्मरक्षा अधिकार का सम्मान करना चाहिए, US के पूर्व विदेश मंत्री ब्लिंकन का पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

अगला लेख