Hanuman Chalisa
✕

महाराष्ट्र : देवेन्द्र फडणवीस ने राज्यपाल से की मुलाकात, शिवसेना नेता भी मिले

Updated: सोमवार, 28 अक्टूबर 2019 (12:17 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम में में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को बहुमत मिलने के बाद सरकार बनाने को लेकर खींचतान की स्थिति बनी हुई है। शिवसेना जहां 50-50 के फॉर्मूले पर अड़ी हुई है, वहीं बीजेपी उप-मुख्यमंत्री का पद देना चाहती है। इस बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना नेता दिवाकर रावते ने सोमवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के साथ अलग-अलग मुलाकात की। इस मुलाकातों के बाद महाराष्ट्र में सरकार के गठन को लेकर अटकलें तेज हो गईं।
 
मुलाकात के बाद रावते ने कहा कि राज्यपाल से बैठक का कोई राजनीतिक उद्देश्य नहीं था। उनका यह बयान तब आया है जब यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि रावते राज्यपाल के साथ महाराष्ट्र सरकार के गठन मामले पर चर्चा कर सकते हैं।
 
राजनीतिक चर्चा से किया इंकार : रावते ने कहा कि दिवाली के मौके पर हर साल मैं राज्यपाल से मिलने राजभवन जाता हूं। काफी लंबे समय के बाद मैं आज उन्हें दीवाली की शुभकामनाएं देने के लिए यहां आया था। उन्होंने मुझे सुबह 10.30 बजे आने के लिए कहा था क्योंकि आज उनका किसी काम से बाहर जाने कार्यक्रम निर्धारित है। हमने किसी भी राजनीतिक मुद्दे के बारे में चर्चा नहीं की।
 
50-50 के फॉर्मूले पर अड़ी शिवसेना : 24 अक्टूबर को चुनाव नतीजों की घोषणा के दिन शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा था कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले उनके, अमित शाह और देवेंद्र फडणवीस के बीच 50:50 का फॉर्मूला तय हुआ था।
 
50:50 फॉर्मूला का अर्थ है भाजपा और शिवसेना का नेता ढाई-ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री बने। भाजपा स्पष्ट कर चुकी है कि पार्टी ही महाराष्ट्र सरकार का नेतृत्व करेगी। भाजपा आदित्य ठाकरे को उप-मुख्यमंत्री पद देने के पक्ष में है। इस बीच खबरें हैं कि 30 अक्टूबर को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुंबई में मिलेंगे।

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख