suvichar
✕

महाराष्ट्र चुनाव : उद्योगपतियों ने उत्साह से किया मतदान

Updated: सोमवार, 21 अक्टूबर 2019 (20:06 IST)
मुंबई। महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा और एचडीएफसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी केकी मिस्त्री समेत उद्योग जगत के दिग्गजों ने सोमवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Elections) में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मतदान करने के बाद महिंद्रा ने ट्विटर पर लोगों से मतदान करने के अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा, मतदान करना जीवन के सबसे सशक्त अनुभवों में से एक है। यह लोकतंत्रिक देश में रहने वालों का विशेषाधिकार है।

महाराष्ट्र की 288 सदस्‍यीय विधानसभा के लिए चुनाव में 3,237 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसमें 235 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। चुनाव परिणाम 24 अक्टूबर को आएंगे। महिंद्रा समूह के प्रबंध निदेशक पवन गोयनका ने कहा, मतदान करने का अच्छा समय प्रात:काल है। कोई भीड़-भड़का नहीं। 5 मिनट में मतदान हो गया।

जेएसडब्ल्यू समूह के चेयरमैन सज्जन जिंदल ने भी ट्विटर पर मतदाताओं से अपने अधिकार का प्रयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा, मैं हर एक से लोकतंत्र के प्रति अपने कर्तव्य का पालन करने का आग्रह करता हूं। 

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

राहुल और प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं पर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR, आकाशवाणी भवन में एंट्री पड़ी भारी

LIVE: सार्वजनिक जीवन में पीएम मोदी के 25 साल, अमित शाह ने दी बधाई

विपक्ष के हंगामे के बीच टला मुख्य चुनाव आयुक्त का छत्तीसगढ़ दौरा: जानिए क्या है पूरा मामला?

प्रदर्शन का हक बनाम पुलिस की पाबंदी, क्या कहता है संविधान

Top News 7 October: CEC ज्ञानेश कुमार का दौरा टला, त्योहारी सीजन में ट्रेनें फुल, स्मृति मंधाना बनीं कप्तान

अगला लेख