Daily Horoscope
✕

कांग्रेस को संजय निरुपम की नसीहत, 5 साल पूरे नहीं कर पाएगी महाराष्ट्र की 'लंगड़ी' सरकार

Updated: गुरुवार, 21 नवंबर 2019 (12:55 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता और पूर्व शिवसैनिक संजय निरुपम ने शिवसेना से गठबंधन नहीं करने की नसीहत देते हुए कहा कि 3 दलों की लंगड़ी सरकार 5 साल पूरे नहीं कर पाएगी।
 
ALSO READ: Maharashtra : 'शिव' नाम पर कांग्रेस-एनसीपी को ऐतरा‍ज, बदलेगा महागठबंधन का नाम
 
निरुपम ने गुरुवार को कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ सरकार में शामिल होना कांग्रेस के लिए घातक कदम साबित होगा। उन्होंने कहा कि राज्य के विधायक सोनिया गांधी पर सरकार में शामिल होने के लिए दबाव बना रहे हैं। उन्हें इस दबाव में आए बिना लंगड़ी सरकार से दूर रहना चाहिए।
 
ALSO READ: महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी, कांग्रेस इस फॉर्मूले पर बना सकते हैं सरकार
 
उन्होंने कहा कि शिवसेना की सजा कांग्रेस को नहीं भुगतनी चाहिए। निरुपम ने कहा कि यदि कांग्रेस महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ सरकार में शामिल होती है तो यह उसके लिए घातक कदम होगा।
कांग्रेस नेता ने कहा कि जिस तरह यूपी में बसपा से गठजोड़ का कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ा था, उसी तरह महाराष्ट्र में भी निकट भविष्य में कांग्रेस को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। 
 
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के समय से ही निरुपम कांग्रेस से नाराज चल रहे हैं। उन्होंने उस समय कहा था कि टिकट वितरण में उनकी सिफारिशें नहीं मानी गईं।

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

शेयर बाजार के लिए क्यों शुभ है यह दिवाली? जानें कैसे बदली बाजार की चाल?

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका

इंडिगो फ्लाइट को हाईजैकिंग की धमकी, विमान को बेंगलुरु लौटना पड़ा

अगला लेख