Daily Horoscope
✕

कांग्रेस का बड़ा आरोप, विधायकों को 50 करोड़ तक का ऑफर

Updated: शुक्रवार, 8 नवंबर 2019 (15:09 IST)
मुंबई। कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में पार्टी बदलने के लिए विधायकों को 25 से लेकर 50 करोड़ रुपए तक देने की पेशकश की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस विधायकों को भी इस तरह के प्रस्तावों के साथ फोन पर संपर्क किया गया है।
ALSO READ: महाराष्ट्र में भाजपा अल्पमत सरकार बनाने के खिलाफ : मुनगंटीवार
निवर्तमान विधानसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि शिवसेना ने दावा किया है कि उनके एक विधायक को पार्टी बदलने के लिए 50 करोड़ रुपए की पेशकश की गई थी। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि हमारे विधायकों से भी संपर्क किया जा रहा है। विधायकों को 25 से 50 करोड़ रुपए की पेशकश कर लुभाने की कोशिश की जा रही है।
 
वडेट्टीवार ने कहा कि हमने अपने विधायकों को ऐसी कॉल रिकॉर्ड करने के लिए कहा है ताकि जनता उनके बारे में जान सके। कांग्रेस नेता ने भाजपा पर राजनीति का स्तर गिराने का आरोप लगाया। भाजपा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया कि वह दूसरी पार्टी के विधायकों को लुभाने के प्रयास कर रही है।
 
वडेट्टीवार ने कांग्रेस विधायकों को जयपुर स्थानांतरित किए जाने संबंधी खबरों का खंडन करते कहा कि कुछ विधायक चुनाव में कड़ी मेहनत के बाद आराम करने गए होंगे। वडेट्टीवार ने शुक्रवार को विधायकों की बैठक से पहले अपने आवास पर बात की।
 
विधानसभा चुनावों में 105 सीटें जीतकर भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। भाजपा की सहयोगी शिवसेना 56 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज रही। दोनों पार्टियों ने अब तक एकसाथ या अलग से सरकार बनाने का दावा नहीं किया है।
 
'महायुति' के तौर पर चुनाव लड़ने वाले दोनों दल 24 अक्टूबर को चुनाव नतीजे आने के बाद से ही मुख्यमंत्री पद के बंटवारे पर जोर दे रहे हैं। राकांपा और कांग्रेस ने 288 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में क्रमश: 54 और 44 सीटें जीतीं। बहुमत के लिए आंकड़ा 145 सीटों का है।

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

उत्‍तराखंड में सीएम धामी की 13 घोषणाएं, कहा- हमारे डीएनए में हार नहीं, युवा आयोग बनेगा, अतिथि शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, कहा- बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

गुजरात के निर्यात क्षेत्र को गति देने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, 'गुजरात एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल' की स्थापना

BMC का बड़ा फैसला, मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और आसमान में उड़ने वाले पटाखे बैन, फायर ब्रिगेड को मिलीं 142 कॉल

अगला लेख