Daily Horoscope
✕

मुंबई में योगी आदित्यनाथ की तस्वीर, बटेंगे तो कटेंगे संदेश वाले पोस्टर लगाए गए

Updated: बुधवार, 23 अक्टूबर 2024 (14:52 IST)
Yogi Adityanath's picture in Mumbai : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुंबई के कई इलाकों में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की तस्वीर और 'बंटेंगे तो कटेंगे' संदेश वाले पोस्टर लगाए गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की मुंबई इकाई के प्रमुख आशीष शेलार ने कहा कि उनकी पार्टी ने पोस्टर नहीं लगाए हैं।ALSO READ: UP में खाने में थूका तो खैर नहीं, खाने-पीने के सामान को लेकर अध्यादेश लाएगी योगी सरकार
 
उन्होंने कहा कि कई लोगों को लगता है कि अगर वोटों में बंटवारा होता है तो उसका नुकसान समाज को उठाना पड़ेगा। इन पोस्टर में 'बंटेंगे तो कटेंगे' और 'एक रहेंगे, तो नेक रहेंगे, सुरक्षित रहेंगे' के संदेश लिखे हैं। लाल रंग से लिखे संदेश वाले पोस्टर भगवा, पीले और हरे रंग के संयोजन वाले हैं। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले लगाए इन पोस्टर में विश्वबंधु राय का नाम लिखा है। इसके बारे में पूछे जाने पर भाजपा नेता शेलार ने कहा कि पार्टी ने पोस्टर नहीं लगाए हैं और न ही पार्टी में राय किसी पद पर हैं।ALSO READ: बिहार मेंं गिरिराज सिंह की हिंदू स्वाभिमान यात्रा का आगाज, बंटोगे तो कटोगे का सियासी संदेश
 
संदेश के संदर्भ में शेलार ने कहा कि यहां बड़ी संख्या में लोगों का यह मानना है कि अगर वोट कटेंगे तो विकास नहीं होने से समाज को नुकसान होगा। कई लोगों को लगता है कि उन्हें एकजुट रहना चाहिए और विकास एवं समृद्धि के लिए एकजुट होकर वोट देना चाहिए।ALSO READ: नारी को सम्मान देने वाला समाज होता है समर्थ और शक्तिमान : योगी
 
उल्लेखनीय है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता आदित्यनाथ ने अगस्त में लोगों से समृद्धि की पराकाष्ठा पर पहुंचने के लिए एकजुट रहने का अनुरोध करते हुए कहा था कि बांग्लादेश में जो गलतियां हुई हैं, वे भारत में नहीं होनी चाहिए। आगरा में एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कथित तौर पर कहा था कि आप देख रहे हैं बांग्लादेश में क्या हो रहा है? वे गलतियां यहां नहीं होनी चाहिए। बटेंगे तो कटेंगे। एक रहेंगे तो नेक रहेंगे, सुरक्षित रहेंगे और समृद्धि की पराकाष्ठा पर पहुंचेंगे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

अगला लेख