Hanuman Chalisa

क्या भाजपा ने किया अजित पवार को ब्लैकमेल, कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप

Updated: शनिवार, 2 नवंबर 2024 (13:08 IST)
Maharashtra election 2024 : कांग्रेस ने भाजपा पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता अजित पवार को राजग में लाने के लिए उन्हें ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया। पार्टी ने शनिवार को कहा कि इस मामले की जांच कराई जानी चाहिए।
 
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की एक हालिया टिप्पणी का हवाला देते हुए सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, भाजपा की वॉशिंग मशीन वैसे तो देशभर में अपने काम पर लगी हुई है लेकिन महाराष्ट्र में यह कुछ अधिक ही शक्तिशाली रही है। उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने अब इस बात की पुष्टि की है कि भाजपा ने उन्हें राजग में लाने के लिए ब्लैकमेल और जोर-जबरदस्ती का सहारा लिया।
 
उन्होंने कहा कि 2014 से पहले विपक्ष में रहते हुए भाजपा ने तत्कालीन सिंचाई और जल संसाधन मंत्री अजित पवार पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे तथा इस दौरान 70,000 करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार का दावा किया गया था।
<

भाजपा की वॉशिंग मशीन वैसे तो देशभर में अपने काम पर लगी हुई है, लेकिन महाराष्ट्र में कुछ ज़्यादा ही शक्तिशाली रही है। उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने अब इस बात की पुष्टि की है कि भाजपा ने उन्हें NDA में लाने के लिए ब्लैकमेल और जोर-जबरदस्ती का सहारा लिया।

2014 से पहले विपक्ष में रहते…

— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) November 2, 2024 >
कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह आरोप लगाने की अगुवाई की थी और राकांपा, जो अब राज्य और केंद्र में उनकी बहुत प्रिय सहयोगी है, को स्वाभाविक रूप से भ्रष्ट पार्टी करार दिया था।
 
रमेश ने कहा कि अजित पवार ने अब खुलासा किया है कि देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्हें कथित सिंचाई घोटाले में अजित पवार के खिलाफ खुली जांच की सिफारिश करने वाली फाइल दिखाई थी। कोई उस खतरे की केवल कल्पना कर सकता है जो इस कदम में निहित था: हमारे सामने समर्पण कर दो या कार्रवाई का सामना करो।
 
उन्होंने दावा किया कि यह एक गंभीर मामला है, क्योंकि इसमें न केवल जोर-जबरदस्ती और ब्लैकमेल का इस्तेमाल शामिल है, बल्कि गोपनीयता की शपथ और आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम का उल्लंघन भी शामिल है। रमेश ने कहा कि इस मामले की जांच कराई जानी चाहिए।
 
अजित पवार और महाराष्ट्र के कई अन्य विधायक शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा से अलग होकर पिछले साल राज्य में शिवसेना-भाजपा सरकार में शामिल हो गए थे। 
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

नेपाल में बाढ़ से सुरंगों में फंसे 900 से ज्‍यादा मजदूर, रेस्क्यू टीम चला रही अभियान, इस तरह पहुंचाई ऑक्सीजन

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में हुए कई अहम समझौते

Nepal Flash Flood : नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद डरावनी तस्वीर, मौतों के बाद शव रखने की जगह का संकट

Gyirong की तस्वीरों को लेकर उठे सवाल, 600 से ज्यादा मौतें, 3 हजार लापता, नेपाल-तिब्बत बाढ़ की तबाही के वीडियो हटाने का चीन पर आरोप

Nepal Flood : फिर बढ़ा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल बाढ़ की बड़ी बातें

अगला लेख