ramcharitmanas

हिन्दू नहीं भाजपा खतरे में है, ऐसा क्यों बोले विजय वडेट्टीवार?

भाजपा को खतरा महसूस हो रहा है इसलिए 'बटेंगे तो कटेंगे' का नारा लगा रही

Updated: मंगलवार, 12 नवंबर 2024 (19:34 IST)
Maharashtra Assembly Elections 2024: कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार (Vijay Wadettiwar) ने मंगलवार को भाजपा नेताओं पर 'बटेंगे तो कटेंगे' और 'एक हैं तो सेफ हैं' जैसे नारे लगाने के लिए निशाना साधा और दावा किया कि सत्तारूढ़ पार्टी इस तरह के 'ध्रुवीकरण' वाले बयान इसलिए दे रही है, क्योंकि उसे महाराष्ट्र विधानसभा (Maharashtra assembly) चुनाव में 'खतरा महसूस हो रहा है।ALSO READ: कौन बनेगा महाराष्ट्र का मुख्‍यमंत्री? एकनाथ शिंदे दौड़ से लगभग बाहर
 
वडेट्टीवार ने कहा कि हिन्दू खतरे में नहीं हैं : निवर्तमान विधानसभा में विपक्ष के नेता वडेट्टीवार ने कहा कि हिन्दू खतरे में नहीं हैं, खतरे में भाजपा है। यही कारण है कि भाजपा नेता 'बटेंगे तो कटेंगे' और 'एक हैं तो सेफ हैं' जैसे नारे लगा रहे हैं। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले पड़ोसी देश बांग्लादेश में जुलाई-अगस्त में छात्रों के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान हिन्दू अल्पसंख्यकों के खिलाफ हुई हिंसा का हवाला देते हुए 'बटेंगे तो कटेंगे' का नारा दिया था।ALSO READ: Maharashtra : उद्धव ठाकरे की 2 दिन 2 बार चेकिंग से गर्माई महाराष्ट्र की सियासत, EC ने कहा- शाह और नड्डा की भी हुई जांच
 
उन्होंने महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले महायुति के लिए प्रचार करते हुए यह नारा दोहराया। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होने हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले सप्ताह महाराष्ट्र के धुले में एक चुनावी रैली में एक नया नारा 'एक हैं तो सेफ हैं' दिया और कांग्रेस पर दलितों, अनुसूचित जनजातियों और अन्य पिछड़ी जातियों को बांटने की कोशिश करने का आरोप लगाया।(भाषा)ALSO READ: महाराष्ट्र में विपक्ष पर बरसे मोदी, कहा अघाड़ी का मतलब भ्रष्टाचार के सबसे बड़े खिलाड़ी
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

CJP का 5 सितंबर को दिल्ली में बड़ा विरोध मार्च, वादाखिलाफी पर सरकार को घेरा

CJP के दीपके ने लिखा शिक्षा मंत्रियों को पत्र, सरकारी स्कूलों की बदहाली पर उठाए 6 तीखे सवाल

संदीपा धर पहुंचीं कश्मीर स्थित अपने पुश्तैनी घर, 90 साल पुरानी लकड़ी की अलमारी में मिलीं परिवार की अनमोल यादें

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

मोदी-ट्रंप की G7 मुलाकात में क्या हुआ था? अमेरिकी राजदूत का बड़ा दावा- भारत ने कहा था ‘सवाल मत पूछिए’, फिर ट्रंप ने बदल दिया प्लान

अगला लेख