sundarkand

24 घंटे में दूसरी बार हुई जांच, शिवसेना यूबीटी नेता उद्धव ठाकरे नाराज

Updated: मंगलवार, 12 नवंबर 2024 (15:38 IST)
Uddhav Thackery : महाराष्‍ट्र के पूर्व मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे के हेलीकॉप्टर की 24 घंटे में दूसरी बार तलाशी हुई। सोमवार को भी शिवसेना यूबीटी नेता की तलाशी हुई थी। बार बार तलाशी पर उद्धव ठाकरे ने जताई नाराजगी।

चुनाव आयोग के अधिकारियों ने हेलिकॉप्टर से लातूर में चुनावी सभा के लिए आए उद्धव ठाकरे के बैग की तलाशी ली। चुनाव से पहले इस नियमित जांच का हिस्सा बताया जा रहा है। 
 
शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने सोमवार को दावा किया था कि 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने के वास्ते जब वह यवतमाल पहुंचे तो सरकारी अधिकारियों ने उनके बैग की जांच की।

पूर्व मुख्यमंत्री ने सवाल किया कि क्या निर्वाचन अधिकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य वरिष्ठ नेताओं के सामान की भी जांच करेंगे? उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से कहा कि वे उन अधिकारियों की जेब और पहचान पत्रों की भी जांच करें जो उनकी जांच करते हैं। ALSO READ: तलाशी पर भड़के उद्धव, कहा- EC अधिकारियों ने मेरे बैग की जांच की
 
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने भी पत्रकारों से कहा कि चुनाव आयोग अपना काम करते रहते हैं। चुनावी राज्य महाराष्ट्र, झारखंड इससे पहले हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में उन्होंने हमारे सामान, हेलीकॉप्टर, प्राइवेट जेट और कार सबकी जांच की, वो हमारे घर तक पहुंचे, हमको इससे कोई तकलीफ नहीं है, अगर आप यह काम निष्पक्ष तरीके से कर रहे हो।

उल्लेखनीय है कि राज्य की 288 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। 
Edited By : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Ather Konarc vs Bajaj Chetak: किस Electric Scooter में है ज्यादा दम? कीमत, रेंज, स्पीड और फीचर्स की पूरी तुलना

Nepal Flood : बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो, अनजान शख्स बना फरिश्ता, बची 370 से ज्यादा जानें, स्कूल में ऐसे हुआ जिंदगी का सबसे बड़ा Rescue

CJP Protest Marc h: 5 सितंबर के दिल्ली मार्च पर SC ने क्यों नहीं लगाई रोक? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

YouTube Creators की बल्ले-बल्ले, Amazon के साथ शुरू हुआ नया Affiliate फीचर, वीडियो से होगी अतिरिक्त कमाई

H-1B वीज़ा का झटका बनेगा नया मौका, भारत में मिल सकती है ग्लोबल पैकेज वाली जॉब्स, जानिए कैसे बदल रहा है IT सेक्टर का गणित?

अगला लेख